फुटबॉल के महासंग्राम फीफा वर्ल्ड कप 2026 में एक से बढ़कर एक टीमों के बीच जंग जारी है। इस टूर्नामेंट की कुल प्राइज मनी 871 मिलियन यूएस डॉलर है। जबकि विजेता टीम को करीब 50 मिलियन यूएस डॉलर प्राइज मनी मिलेगी, लेकिन इससे ज्यादा कई स्टार खिलाड़ियों की पूरे सीजन की कमाई है। अगर इस फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ियों की बात करें तो क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस लिस्ट में सबसे आगे हैं।

Forbes द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार रोनाल्डो और मेसी की कमाई में दो गुना से ज्यादा का अंतर है। जबकि किलियन एम्बाप्पे की कमाई इस सीजन फीफा वर्ल्ड कप में चैंपियन टीम को मिलने वाली प्राइज मनी से भी ज्यादा है। अगर सीजन के टॉप 10 सबसे महंगे फुटबॉलर्स की बात करें तो रोनाल्डो, मेसी और एम्बाप्पे के अलावा यमाल, सादियो माने समेत कई धाकड़ खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। एम्बाप्पे समेत 7 खिलाड़ियों की कुल कमाई चैंपियन टीम की प्राइज मनी से भी ज्यादा है।

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सबसे महंगे खिलाड़ी

10. हैरी केन (इंग्लैंड)– 41 मिलियन USD

इंग्लैंड के टॉप स्कोरर केन इस फीफा वर्ल्ड कप के 10वें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनकी कुल कमाई 41 मिलियन यूएस डॉलर है। इसमें से 29 मिलियन उनको अपने क्लब और इंग्लैंड फुटबॉल टीम के लिए खेलने पर मिलते हैं। जबकि 12 मिलियन उनको ऑफ द फील्ड ब्रॉडकास्टर्स, वेंचर्स और एंडॉर्समेंट से मिलते हैं।

9. लामिन यमाल (स्पेन)– 43 मिलियन USD

स्पेन के स्टार फुटबॉलर लामिन यमाल को 33 मिलियन यूएस डॉलर उनको क्लब और राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने पर मिलते हैं। जबकि 10 मिलियन यूएस डॉलर यमाल को एंडॉर्समेंट और ऑफ फील्ड ड्यूटी के लिए मिलते हैं। वह एक फेमस कोल्ड ड्रिंक ब्रॉन्ड के लिए वर्ल्ड कप कैम्पेन भी चला रहे हैं।

8. जूड बेलिंगहैम (इंग्लैंड)- 44 मिलियन USD

जूड बेलिंगहैम स्पेनिश क्लब रियल मैड्रिड के लिए खेलते हैं और वह इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा हैं। वह मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप के 8वें सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उनको 29 मिलियन यूएस डॉलर करीब ऑन फील्ड ड्यूटी के लिए मिलते हैं और बाकी के 15 मिलियन यूएस डॉलर वह ऑफ फील्ड एंडॉर्समेंट वगैरह से कमाते हैं।

7. सादियो माने (सेनेगल)- 54 मिलियन USD

सेनेगल के स्टार खिलाड़ी सादियो माने भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वह सातवें स्थान पर हैं और उनकी कुल कमाई है 54 मिलियन यूएस डॉलर। फोर्ब्स के मुताबिक उन्हें सऊदी अरब के क्लब अल-नसर के लिए और राष्ट्रीय टीम के लिए खेलने पर कुल 50 मिलियन यूएस डॉलर मिलते हैं। जबकि उनकी ऑफ फील्ड कमाई सिर्फ 4 मिलियन यूएस डॉलर ही है।

6. मोहम्मद सालाह (मिस्त्र)- 55 मिलियन USD

मिस्त्र के स्टार फुटबॉलर मोहम्मद सालाह भी इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। उनकी कुल कमाई 55 मिलियन यूएस डॉलर आंकी गई है। 2025-26 के सीजन में उन्हें लीवरपूर ने 35 मिलियन यूएस डॉलर का कॉन्ट्रैक्ट दिया था। इसके अलावा वह मिस्त्र की राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हैं और ऑफ फील्ड ड्यूटी वगैरह मिलाकर उनकी इसके अलावा इनकम 20 मिलियन यूएसडी की है।

5. विनीसियस जूनियर (ब्राजील)- 60 मिलियन USD

रियल मैड्रिड के लिए खेलने वाले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी विनीसियस जूनियर को 40 मिलियन यूएस डॉलर क्लब के लिए खेलने पर मिलते हैं। इसके अलावा वह ब्राजील के स्टार खिलाड़ी हैं। साथ ही ऑफ फील्ड कमाई जोड़ते हुए उनकी कुल इनकम 60 मिलियन यूएस डॉलर आंकी गई है। मोरोक्को के खिलाफ मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप में उन्होंने ब्राजील के लिए उपयोगी गोल पहले मैच में ही किया था।

4. एर्लिंग हालैंड (नॉर्वे)- 80 मिलियन USD

नॉर्वे के स्टार खिलाड़ी एर्लिंग हालैंड मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर हैं। क्लब ड्यूटी के लिए उन्हें 60 मिलियन यूएस डॉलर की रकम मिलती है। इसके अलावा अपने देश नॉर्वे के लिए खेलने और फील्ड से बाहर एनडॉर्समेंट समेत अन्य स्त्रोतों से उनकी कमाई करीब 20 मिलियन यूएस डॉलर की होती है। वह मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप 2026 के चौथे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

3. किलियन एम्बाप्पे (फ्रांस)- 95 मिलियन USD

फ्रांस के 27 वर्षीय स्टार फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे की कुल कमाई 95 मिलियन यूएस डॉलर है। यह मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप की विजेता (50 मिलियन USD) और उपविजेता (33 मिलिय USD) दोनों की प्राइज मनी जोड़कर भी उससे ज्यादा है। उनको 70 मिलियन यूएस डॉलर रियल मैड्रिड के लिए खेलने पर मिलते हैं। इसके अलावा 25 मिलयन यूएस डॉलर करीब की कमाई वह ऑफ फील्ड ड्यूटी से करते हैं।

2. लियोनल मेसी (अर्जेंटीना)- 140 मिलियन USD

फोर्ब्स के मुताबिक लियोनल मेसी की कुल नेट वर्थ 1.1 बिलियन यूएस डॉलर है। जबकि उनकी सैलरी की बात करें तो 140 मिलियन यूएस डॉलर है। उनको 70 मिलियन यूएस डॉलर इंटर मियामी के लिए खेलने पर मिलते हैं। जबकि वह बाकी के 70 मिलियन यूएस डॉलर ऐड कैम्पेन और अन्य वेंचर्स से कमाते हैं। वह अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम को पिछले फीफा वर्ल्ड कप में चैंपियन बना चुके हैं और इस वर्ल्ड कप में उन्होंने हैट्रिक के साथ शुरुआत की थी। वह मौजूदा वर्ल्ड कप के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी हैं।

  1. 1. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल)- 300 मिलियन USD

पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो मौजूदा फीफा वर्ल्ड कप के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। उन्हें 235 मिलियन यूएस डॉलर की मोटी रकम सऊदी अरब के फुटबॉल क्लब अल-नसर के लिए खेलने पर मिलती है। जबकि 65 मिलियन यूएस डॉलर उन्हें एन्डॉर्समेंट और अन्य वेंचर्स से कमाई पर मिलते हैं। फोर्ब्स के मुताबिक रोनाल्डो की कुल नेट वर्थ करीब 1.2 बिलियन यूएस डॉलर है।

बस ड्राइवर, इलेक्ट्रीशियन, अब 40 की उम्र में खेल रहे FIFA विश्व कप; कौन हैं स्पेन को छकाने वाले गोलकीपर Vozinha?

स्पेन के खिलाफ केप वर्दे के 40 वर्षीय गोलकीपर वोजिन्हा दीवार की तरह डटे रहे थे। उनके बेहतरीन खेल और गोलकीपिंग के आगे मजबूत स्पैनिश स्ट्राइकर्स एक भी गोल नहीं कर पाए। इस धाकड़ गोलकीपर के संघर्ष और परिश्रम की कहानी बेहद खास है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर