WI vs SCO Match Highlights: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे लीग मैच में वेस्टइंडीज ने रोमारियो शेफर्ड और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी और शिमरोन हेटमायर की अर्धशतकीय पारी के दम पर स्कॉटलैंड की टीम को 35 रन से हरा दिया और टूर्नामेंट की शुरुआत जीत के साथ की।

रोमारियो शेफर्ड ने एक ओवर में लिए हैट्रिक समेत 4 विकेट

वेस्टइंडीज के लिए रोमारियो शेफर्ड ने घातक गेंदबाजी करते हुए अपने स्पैल के 3 ओवर में 20 रन देकर 5 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक ही ओवर में हैट्रिक समेत 4 विकेट झटके और स्कॉटलैंड की टीम को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया। रोमारियो ने ये कमाल दूसरी पारी के 17वें ओवर में किया।

17वें ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने स्कॉटलैंड के बैटर क्रास को 11 रन पर आउट किया जबकि तीसरी गेंद पर लेस्ट को गोल्डन डक पर आउट किया तो वहीं चौथी गेंद पर ओलिवर डैविडसन को गोल्डन डक पर आउट कर अपना हैट्रिक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने इस ओवर की आखिरी गेंद पर शूफियान शरीफ को आउट किया और एक ओवर में 4 विकेट लेने का कमाल किया। इस मैच में जेसन होल्डन ने 3 विकेट लिए।

वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को हराया

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाया था और फिर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 36 गेंदों पर 64 रन की पारी खेली जबकि ब्रैंडन किंग ने 35 रन बनाए। इसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 18.5 ओवर में 147 रन पर आउट हो गई। स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने टीम के लिए सबसे बड़ी 42 रन की पारी खेली।

टी20 वर्ल्ड कप में रोमारियो शेफर्ड वेस्टइंडीज के लिए 5 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। इससे पहले ये कमाल अकील हुसैन ने साल 2024 में युंगाडा के खिलाफ किया था और 11 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वहीं रोमारियो टी20 वर्ल्ड कप के एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बने। इससे पहले कर्टिस कैम्फर ने साल 2021 में ऐसा कमाल किया था।

ये भी पढ़ें

वैभव ने 259 गेंदों पर बनाए 439 रन, स्ट्राइक रेट के मामले में रहे नंबर 1; युवराज, धवन, गिल, यशस्वी की खास लिस्ट में हुए शामिल

वैभव सूर्यवंशी रहे भारत की जीत के हीरो, प्लेयर ऑफ द मैच समेत मिले दो अवॉर्ड