WWE में 1316 दिन तक चैंपियन बने रहने का रिकॉर्ड बनाने वाले दिग्गज रोमन रेंस को लेकर अब एक बड़ी खबरे सामने आ रही है। कंपनी से जुड़ी सबसे रिपोर्ट की मानें तो रोमन रेंस जल्द ही WWE को शायद अलविदा कह सकते हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि Wrestlemania 42 के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने वाला है। वहीं अभी तक उनके द्वारा नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने या कंपनी द्वारा नई डील उनको देने की खबरें सामने नहीं आई हैं।

रेसलमेनिया 42 का आयोजन 18 व 19 अप्रैल को होना है। रेसलमेनिया के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो जाएगा। मौजूदा कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक ट्राइबल चीफ नाम से मशहूर रोमन रेंस को सालाना 15 मिलियन डॉलर रुपये मिलते हैं। ताजा रिपोर्ट के अनुसार रोमन रेंस ने नए कॉन्ट्रैक्ट को साइन नहीं किया है और वह धीरे-धीरे हॉलीवुड की तरफ भी रुख कर रहे हैं। ऐसे में अटकलें लगने लगी हैं कि वह रेसलमेनिया 42 के बाद कंपनी को अलविदा कह सकते हैं।

Wrestlemania 42 में सीएम पंक की चुनौती

रोमन रेंस के लिए पिछला साल कुछ खास नहीं था लेकिन इस साल की शुरुआत उन्होंने रॉयल रंबल मेंस मैच जीतकर बेहतरीन तरह से की है। इसी बीच रॉ के एक एपिसोड में सीएम पंक और रोमन रेंस के बीच तकरार भी दिखी थी। रोमन रेंस ने पंक को रेसलमेनिया के लिए चैलेंज भी किया। वहीं WWE ने भी रेसलमेनिया में वर्ल्ड हेवीवेट चैंपियनशिप मैच के लिए रोमन रेंस और सीएम पंक के मैच का ऐलान कर दिया था।

रेसलमेनिया तक कितनी बार रिंग में उतरेंगे रोमन रेंस?

रेसलमेनिया तक प्रसारित होने वाले कुल 10 मंडे रॉ एपिसोड में से पांच बार रोमन रेंस रिंग में उतरेंगे। रेसलमेनिया मैच को जोड़कर हो सकता है कि यह आखिरी 6 मौके भी हो सकते हैं जब रोमन रेंस को फैंस रिंग में देख पाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक रेसलमेनिया के बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है और नए कॉन्ट्रैक्ट को उन्होंने साइन नहीं किया है। ऐसे में 40 वर्षीय रेसलर कंपनी को अलविदा कहते हुए नए करियर की ओर रुख कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- रोमन रेंस का Wrestlemania 42 तक पूरा शेड्यूल, जानें कब-कब रिंग में उतरेंगे WWE स्टार
यह भी पढ़ें: लैसनर को कौन देगा चुनौती, द रॉक के रिंग में उतरने पर सस्पेंस; WrestleMania 42 के चार संभावित मुकाबले