WWE के खास आयोजन क्लैश इन इटली के बाद मंडे नाइट रॉ का एपिसोड काफी शानदार रहा। इस बार के रॉ में रोमन रेंस का सेगमेंट बेहद खास था। दो दिन पहले जिसके साथ रोमन रेंस की फाइट चल रही थी, अब उससे ही उन्होंने हाथ मिलाया। वहीं ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच विवाद शांत होता नहीं दिख रहा है। फिर से ओबा ने लैसनर को खुली चुनौती दे दी है। साथ ही री मिस्टीरियो भी इस रॉ एपिसोड में नजर आए।
मंडे नाइट रॉ के हालिया एपिसोड में क्या-क्या हुआ?
1- रोमन रेंस ने दुश्मन को किया ब्लडलाइन में शामिल: क्लैश इन इटली और बैकलैश में रोमन रेंस के खिलाफ हार झेलने के बाद जैकब फाटू रॉ के हालिया एपिसोड में रेंस के सामने घुटने पर दिखे और दोस्ती का हाथ बढ़ाया। इसके बाद रेंस ने भी उनका हाथ थामा और फाटू ब्लडलाइन में शामिल हो गए।
2- ब्रॉक लैसनर को फिर चुनौती: किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट में ओबा फेमी का मुकाबला पेंटा, कार्मेलो हेज और सोलो सिकोआ से हुआ। फेमी ने सभी को धराशायी किया और सिकोआ को पिन करते हुए जीत दर्ज की। इसके बाद उन्होंने ब्रॉक लैसनर को फिर चुनौती दी और कहा कि अभी 1-1 हुआ है और आगे वह मुकाबले के लिए तैयार हैं। उन्होंने लैसनर को कायर भी बोला।
3- री मिस्टीरियो भी रिंग में एंट्री: मंडे नाइट रॉ के इस एपिसोड में टैग टीम मैच भी हुआ। इसमें रुसेव और ईथन पेज का मुकाबला रे मिस्टीरियो और ड्रेगन ली के साथ था। री मिस्टीरियो अपने पुराने फुर्तीले अंदाज में दिखे। उन्होंने बेहतरीन एक्शन के बाद अंत में पेज के ऊपर 619 लगाया और पिन करते हुए जीत दर्ज की।
4- क्वीन ऑफ द रिंग: किंग ऑफ द रिंग के बाद क्वीन ऑफ द रिंग मैच भी हुआ। इसमें इयो स्काई, लैश लीजेंड, जूलिया और रॉक्सन परेज के बीच मुकाबला था। मुकाबला कांटे का था और स्काई व लीजेंड ने बेहतरीन एक्शन दिखाया। अंत में स्काई ने जूलिया को अपना फिनिशिंग मूव लगाया और पिन करके मुकाबला जीत लिया।
5- सैथ रॉलिन्स की जीत: रॉ के इस एपिसोड का मेन इवेंट था सैथ रॉलिन्स और ब्रॉन ब्रेकर का मैच। इस मैच में ऑस्टिन थ्योरी भी कूदे और दखल देने की कोशिश की। फिर मोंटेज फोर्ड ने थ्योरी पर हमला किया लेकिन ब्रेकर ने फोर्ड को स्पीयर लगाकर धरशायी कर दिया। गलती से ब्रेकर ने पॉल हेमन को भी स्पीयर लगाया। अंत में रॉलिन्स ने ब्रेकर को स्टाम्प लगाया और पिन करके मुकाबला जीत लिया।
WWE Clash in Italy: लैसनर ने ओबा को हराकर लिया बदला, रोमन रेंस का दबदबा कायम; रिया रिप्ली की भी जीत
WWE Clash in Italy 2026 Results: क्लैश इन इटली 2026 में कई धाकड़ मुकाबले देखने को मिले। इसमें ब्रॉक लैसनर, रोमन रेंस और ओबा फेमी जैसे कई दिग्गज रेसलर भी रिंग में उतरे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
