WWE के स्टार रेसलर रोमन रेंस ने हाल ही में सऊदी अरब में आयोजित हुए रॉयल रंबल मैच में जीत के बाद साल 2026 की शानदार शुरुआत की थी। वहीं साल 2025 में उन्होंने सात में चार मैच ही सिर्फ जीते थे। अब रॉयल रंबल में जीत के बाद उन्होंने Wrestlemania 42 के वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह बना ली है।

अब जानते हैं कि 18 व 19 अप्रैल को होने वाले रेसलमेनिया के मुकाबले तक कितने बार रोमन रेंस नजर आएंगे।आपको बता दें कि हाल ही में WWE द्वारा एक्स हैंडल पर रोमन रेंस का रेसलमेनिया तक का पूरा शेड्यूल जारी किया था। मेगा इवेंट तक कुल 10 मंडे रॉ के एपिसोड प्रसारित होंगे।

WrestleMania 42 से पहले कब-कब रिंग में उतरेंगे रोमन रेंस?

वहीं 10 में से पांच बार रोमन रेंस रिंग में उतरेंगे और कमाल करते नजर आने वाले हैं। रेसलमेनिया से पहले रेंस आखिरी बार 13 अप्रैल को रिंग में उतरेंगे। रोमन रेंस के रॉ मैच रेसलमेनिया 42 से पहले 2 मार्च, 16 मार्च, 23 मार्च, 30 मार्च और 13 अप्रैल को होंगे। इसके अलावा रेसलमेनिया 42 के लिए फैंस को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है और कंपनी ने रोमन रेंस के एक बड़े मैच को प्लान किया है।

WrestleMania 42 में किसके साथ हो सकता है रोमन रेंस का मैच?

दरअसल हाल ही में एलिमिनेशन चैंबर के लिए सीएम पंक ने अपनी जगह पक्की कर ली थी। वहीं रॉ के एक हालिया एपिसोड में भी रोमन रेंस और पंक की तकरार देखने को मिली थी। इसी दौरान रेंस ने पंक को रेसलमेनिया 42 के लिए चैलेंज भी किया था। वहीं WWE की तरफ से भी इस बड़े मुकाबले का ऐलान किया गया था। अब रेसलमेनिया 42 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच एक बेहतरीन फाइट देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: लैसनर को कौन देगा चुनौती, द रॉक के रिंग में उतरने पर सस्पेंस; WrestleMania 42 के चार संभावित मुकाबले
यह भी पढ़ें: IRE vs ZIM: ऑस्ट्रेलिया टी20 वर्ल्ड कप से बाहर, जिम्बाब्वे का डबल फायदा; अब सुपर 8 में भारत से मुकाबला
यह भी पढ़ें: T20 World Cup: सुपर 8 की सात टीमें पक्की, पाकिस्तान या यूएसए किसी एक को मिलेगी जगह; ये है पूरा शेड्यूल