भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 4 नंवबर से होगी, लेकिन उससे पहले अगर बात वनडे प्रारूप में साल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाजों की करें तो इसमें रोहित शर्मा अब टॉप-10 से बाहर हो चुके हैं। रोहित शर्मा को हैरी ब्रुक ने पीछे छोड़ते हुए शीर्ष 10 में जगह बना ली तो वहीं पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के शानदार बल्लेबाजी करने वाले बेन डकेट अब लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।

टॉप-10 से बाहर हुए रोहित शर्मा

पाकिस्तान में वनडे ट्राई सीरीज के दौरान हैरी ब्रुक ने 4 मैचों में 252 रन बनाए और साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में 10वें नंबर पर आ गए। ब्रुक ने इस साल अब तक वनडे में खेले 13 मैचों में 612 रन बनाए हैं जबकि रोहित शर्मा अब 11वें नंबर पर चले गए जिन्होंने साल 2026 में 12 मैचों में 604 रन बनाए हैं। वनडे ट्राई सीरीज में इंग्लैंड के बैटर बेन डकेट ने 4 मैचों में 346 रन बनाए और वो अब 2026 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए।

पहले नंबर पर गिल हैं मौजूद

बेन डकेट ने साल 2026 में अब तक खेले 13 वनडे मैचों में 737 रन बनाए हैं तो वहीं शुभमन गिल अभी पहले नंबर पर बने हुए हैं। गिल ने इस साल अब तक खेले 12 मैचों में 895 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर श्रीलंका के बैटर पवन रत्नायके आ गए और उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया। पवन ने इस साल अब तक खेले 13 मैचों में 692 रन बनाए हैं जबकि जो रूट ने 13 मैचों में 680 रन बनाए हैं।

2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 बैटर

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
शुभमन गिल2026-202612113895223*111.87754118.735011518
बेन डकेट2026-20261313073716756.6975198.13322897
पवन रत्नायके2026-202613*12169213062.9636108.8320669
जो रूट2026-202613124680111*8575989.59160612
जेम्स फ्रिलिंक2026-20261919365212640.7585576.252415210
दीपेंद्र एली2026-20261817063710037.4771189.591604813
एमजी इरासमस2026-202619173632156*45.1466195.611505014
जतिंदर सिंह2026-20261515062513041.6667692.451407310
रोहित पौडेल2026-20261817161610138.581775.39130317
हैरी ब्रुक2026-20261313161220251489125.152205524
रोहित शर्मा2026-20261212060413850.33577104.672206726

अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ ग्लेन फिलिप्स बने नंबर 1, तिलक ने की वैभव की बराबरी; भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 के बाद टॉप-10 सिक्स हिटर

ग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में अपनी पारी के दौरान 10 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया और पहले नंबर पर आ गए। वहीं तिलक वर्मा ने इस मैच में अपनी पारी में 3 छक्के लगाए और वैभव सूर्यवंशी की बराबरी कर ली। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)