भारतीय टीम का वनडे वर्ल्ड कप में तीसरी बार चैंपियन बनने का सपना 19 नवंबर 2023 को टूटा था। अब 2027 में रोहित शर्मा और विराट कोहली के फैंस को उम्मीद होगी कि दोनों दिग्गजों के करियर का वैसे ही अंत हो जैसे 2011 में सचिन तेंदुलकर को कंधे पर उठाकर जश्न मनाया गया था। इसके लिए मिशन 2027 की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम के संभावित स्क्वाड और बेस्ट प्लेइंग 11 पर पूर्व क्रिकेटरों की प्रतिक्रिया भी आ रही हैं।
इसी कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर पार्थिव पटेल का इंटरव्यू किया और दोनों ने 30 खिलाड़ियों के एक ड्राफ्ट में से बेस्ट 11-11 प्लेयर्स का चयन किया। इसको चोपड़ा ने नाम दिया सुपर सेलेक्टर का। दोनों ने इस खेल में बारी-बारी से खिलाड़ी चुने। इसका नियम यह था कि जो खिलाड़ी एक टीम में है, उसे दूसरा व्यक्ति नहीं चुन सकता। इसके बाद दोनों दिग्गजों की अलग-अलग प्लेइंग 11 तैयार हुईं।
इस रोचक खेल के बाद दोनों टीमों की काफी दिलचस्प प्लेइंग 11 निकलकर सामने आईं। आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11 में रोहित शर्मा और यशस्वी गिल बतौर ओपनर थे। वहीं पार्थिव की प्लेइंग 11 में शुभमन गिल और इशान किशन का नाम नंबर 1 और नंबर 2 पर था। वहीं आकाश की टीम में तीसरे पर विराट कोहली और चौथे पर ऋतुराज गायकवाड़ थे। जबकि पार्थिव की टीम में नंबर 3 पर तिलक वर्मा और नंबर 4 पर श्रेयस अय्यर का नाम था।
आकाश चोपड़ा ने चुनी यह प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
पार्थिव पटेल ने चुने अपनी टीम में यह 11 खिलाड़ी
शुभमन गिल, इशान किशन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव।
ड्रॉफ्ट में शामिल थे इन 30 खिलाड़ियों के नाम
शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, इशान किशन, ऋषभ पंत, केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव, कुलदीप यादव, आकिब नबी दार।
आकाश और पार्थिव दोनों ने 30 संभावित खिलाड़ियों के ड्राफ्ट से अपनी-अपनी प्लेइंग 11 चुनी हैं। यानी यह वही 22 खिलाड़ी हैं जिनमें से फाइनल 15 का चयन आगामी वनडे श्रंखलाओं और संभवत: अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हो सकता है। खास बात यह है कि दोनों की टीम में से भुवनेश्वर और शमी का नाम गायब है। हाल ही में आकाश चोपड़ा ने अपना वर्ल्ड कप के लिए संभावित स्क्वाड भी चुना था।
रोहित-शुभमन ओपनर, हार्दिक-इशान IN, यशस्वी-जडेजा OUT; वर्ल्ड कप 2027 के लिए आकाश चोपड़ा ने चुना भारत का संभावित स्क्वाड
वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी के लिहाज से भारतीय क्रिकेट टीम ने वनडे फॉर्मेट में अपना मिशन 2027 शुरू कर दिया है। शेड्यूल भी जारी हो चुका है और अब इसी कड़ी में पूर्व क्रिकेटर ने टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड चुना है। उन्होंने इसमें यशस्वी जायसवाल, रविंद्र जडेजा को जगह नहीं दी है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
