हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 की शुरुआत जीत के साथ की और केकेआर को पहले मुकाबले में 6 विकेट से रौंद दिया। मुंबई की टीम की तरफ से रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन ने शानदार बैटिंग की थी, लेकिन प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब शार्दुल ठाकुर को मिला, लेकिन मुंबई की ड्रेसिंग रूम में रोहित शर्मा को बेस्ट बैट्समैन का खिताब मिला और उन्हें खुद नीता अंबानी ने मेडल पहनाया।

मुंबई को 5108 दिन बाद मिली सीजन में पहली जीत

मुंबई की टीम ने आईपीएल का पहला मैच जीतने का गौरव 5108 दिन का बाद हासिल किया। यानी मुंबई को आईपीएल का पहला मुकाबला जीतने के लिए 13 साल का लंबा इंतजार करना पड़ा। मुंबई ने आईपीएल का अपना पहला मैच इससे पहले साल 2012 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जीता था। इससे बाद साल 2013 से लेकर 2025 तक हर सीजन में इस टीम को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आखिरकार साल 2026 में ये सिलसिला टूट गया और मुंबई को इस सीजन के पहले मैच में जीत मिली।

रोहित ने जीता बेस्ट बैट्समैन का खिताब

रोहित शर्मा ने इस मैच में 38 गेंदों पर 78 रन की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूनिका निभाई। इस जीत के बाद मुंबई के ड्रेसिंग रूम में उन्हें बेस्ट बैट्समैन के खिताब से नवाजा गया। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नीता अंबानी ने अनाउंस किया कि द बेस्ट बैट्समैन गोज टू वन एंड ओनली रोहित शर्मा और फिर उन्होंने अपने हाथों से रोहित को ये अवॉर्ड दिया। वहीं रोहित ने कहा कि 13 साल से हमें इसका इंतजार था और इसे हमने हासिल किया।

ये खबरें भी पढ़ सकते हैं

रोहित ने पहले मैच में 205 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन, अपने नाम किए 4 बड़े रिकॉर्ड्स; संजू, विराट, जयसूर्या को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा आउट, IE Top 100 में जय शाह 22वें नंबर पर; विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह से आगे गौतम गंभीर