भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व स्टार ओपनर रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही रिटायर हो चुके हैं। वो भारत के लिए अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं और इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे उनके करियर का आखिरी मैच हो सकता है। हालांकि ये रोहित पर निर्भर करता है कि वो इस मैच के बाद रिटायर होंगे या नहीं, लेकिन अगर वो रिटायर हो जाते हैं तो उन्हें बीसीसीआई की तरफ से पेंशन के रूप में हर महीने कितने रूपये मिलेंगे ये जानते हैं।
रोहित को मिलेंगे 70 हजार रुपये प्रति माह
बीसीसीआई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों को पेंशन देता है और उसके लिए जो स्लैब फिलहाल है उसके मुताबिक जिन पुरुष क्रिकेटर्स ने 25 से ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं उन्हें 70 हजार रुपये प्रति महीने दिए जाते हैं। रोहित शर्मा ने भारत के लिए 25 से ज्यादा टेस्ट मैच यानी कुल 67 टेस्ट मैच खेले हैं। ऐसे में वो 70 हजार रुपये प्रतिमाह की पेंशन पात्रता स्लैब में शामिल हैं। यानी वो इतनी रकम हर महीने पाएंगे जो सालाना 8.40 लाख रुपये होंगे। हालांकि इसमें बदलाव होते रहते हैं और आने वाले समय में इस रकम में बदलाव हो सकती है, लेकिन मौजूद स्लैब के मुताबिक वो 70 हजार रुपये प्रतिमाह पाएंगे।
जानिए क्या है बीसीसीआई का मौजूदा पेंशन स्लैब
- 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर- 70,000 रुपए प्रति महीने।
- 25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर – 60,000 रुपए प्रति महीने।
- 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (25-49 मैच) – 30,000 रुपए प्रति महीने।
- 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (50-74 मैच)- 45,000 रुपए प्रति महीने।
- 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (75 या उससे अधिक मैच)- 52,500 रुपए प्रति महीने।
- महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर- 52,500 रुपए प्रति महीने।
- 2003 से पहले रिटायर हुई महिला फर्स्ट क्लास क्रिकेटर- 45,000 रुपए प्रति महीने।
रोहित शर्मा ने तोड़ा इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 26 रन की पारी खेली और वो वनडे प्रारूप में रन बनाने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक से आगे निकल गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
