रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। हिटमैन आईपीएल 2026 के दौरान चोटिल हो गए थे और फिर उन्होंने वापसी की, लेकिन वो इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में ही खेले। अब रोहित शर्मा पूरी तरह से ठीक हैं और वनडे सीरीज में शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। पहले वनडे में धर्मशाला में मैदान पर उतरते ही रोहित इतिहास रच देंगे और रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लेंगे।
रोहित बनेंगे वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज भारतीय
रोहित जब अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेलने उतरेंगे तब वो 39 साल 44 दिन के होंगे और वो भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले भारत की तरफ सबसे ज्यादा उम्र में वनडे खेलने वाले खिलाड़ी मोहिंदर अमरनाथ थे जिन्होंने अपना आखिरी मैच 39 साल 36 दिन की उम्र में खेला था। मोहिंदर अमरनाथ 1983 में वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के उप-कप्तान थे।
सचिन तेंदुलकर ने जब अपना आखिरी वनडे मैच खेला, तब वे 38 साल के थे। उन्होंने अपना आखिरी वनडे मार्च 2012 में खेला था। 2013 में जब मास्टर ब्लास्टर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला, तब वे 40 साल से ज्यादा उम्र के थे। अगर रोहित 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक खेलते रहते हैं, तो वे 40 साल की उम्र में वनडे खेलने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। हालांकि रोहित वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे या नहीं ये पूरी तरह से साफ नहीं है।
रोहित शर्मा ने साल 2007 में अपना वनडे डेब्यू किया था। 2013 तक वे नेशनल टीम में आते-जाते रहे। मिडिल ऑर्डर में संघर्ष करने के बाद जनवरी 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान एमएस धोनी ने उन्हें ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी। रोहित ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और शिखर धवन के साथ एक मजबूत ओपनिंग जोड़ी बनाई। वे 2022 तक साथ खेलते रहे। एक ओपनर के तौर पर रोहित ने बैटिंग में शानदार प्रदर्शन किया है और 282 मैचों में 11577 रन बनाए हैं। उनके नाम 33 शतक दर्ज हैं। वे वनडे में एक से ज्यादा (3) दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। रोहित की कप्तानी में भारत ने 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जीती और 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।
वैभव छक्के नहीं लगा पाए तो क्या, चौके लगाने में नहीं हैं कम; इंडिया ए-अफगानिस्तान ए मैच के बाद सबसे ज्यादा 4-6 लगाने वाले टॉप-5 बैटर
वैभव सूर्यवंशी छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ट्राई सीरीज के पहले दो मैचों में वो एक भी छक्का नहीं लगा पाए हैं। हालांकि चौके लगाने के मामले में वो टॉप-5 बल्लेबाजों में इस नंबर पर मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
