भारतीय क्रिकेट के तीन दिग्गज रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही खेलते हों, लेकिन इन तीनों ने ही तीनों फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल) में अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई है। रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 56759 रन, 144 शतक और 665 विकेट दर्ज हैं।
विराट कोहली रन और शतकों के मामले में सबसे आगे हैं। रोहित शर्मा के नाम भी 20 हजार से ज्यादा रन और 52 शतक हैं। रविंद्र जडेजा ने बल्ले और गेंद दोनों से अपना दम दिखाया है। आइए, तीनों खिलाड़ियों के तीनों फॉर्मेट में प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
रोहित शर्मा का टेस्ट, वनडे और T20I में प्रदर्शन
- रोहित शर्मा का टेस्ट करियर 2013 से 2024 तक चला। इस दौरान रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 40.57 के औसत से 4301 रन बनाए। उनके इस आंकड़े में 12 शतक भी शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में रोहित शर्मा का उच्चतम स्कोर 212 रन रहा।
- रोहित शर्मा का वनडे इंटरनेशनल करियर 2007 में शुरू हुआ। रोहित शर्मा ने तब से अब तक 291 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 49.26 के औसत से 12120 रन बनाए। रोहित शर्मा वनडे इंटरनेशनल में अब तक 35 शतक लगा चुके हैं। वनडे इंटरनेशनल में रोहित शर्मा का उच्चतम स्कोर 264 रन है। रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल में तीन दोहरे शतक लगाए हैं, जो एक रिकॉर्ड है।
- रोहित शर्मा का टी20 इंटरनेशनल करियर 2007 से 2024 तक चला। इस दौरान रोहित शर्मा ने 159 T20I मैच खेले। इसमें उन्होंने 32.05 के औसत से 4231 रन बनाए। इसमें उनके पांच टी20 इंटरनेशनल शतक भी शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का उच्चतम स्कोर नाबाद 121 रन रहा।
विराट कोहली का टेस्ट, वनडे और T20I में प्रदर्शन
- विराट कोहली का टेस्ट करियर 2011 से 2025 तक चला। इस दौरान विराट कोहली ने 123 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 46.85 के औसत से 9230 रन बनाए। उनके इस आंकड़े में 30 शतक भी शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन रहा।
- विराट कोहली का वनडे इंटरनेशनल करियर 2008 में शुरू हुआ। विराट कोहली ने तब से अब तक 317 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 58.78 के औसत से 15109 रन बनाए। विराट कोहली वनडे इंटरनेशनल में अब तक 55 शतक लगा चुके हैं। वनडे इंटरनेशनल में विराट कोहली का उच्चतम स्कोर 183 रन है।
- विराट कोहली का टी20 इंटरनेशनल करियर 2010 से 2024 तक चला। इस दौरान विराट कोहली ने 125 T20I मैच खेले। इसमें उन्होंने 48.69 के औसत से 4188 रन बनाए। इसमें उनका एक टी20 इंटरनेशनल शतक भी शामिल है। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली का उच्चतम स्कोर नाबाद 122 रन रहा।
रविंद्र जडेजा का टेस्ट, वनडे और T20I में प्रदर्शन
- रविंद्र जडेजा का टेस्ट करियर 2012 से 2026 तक चला। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने 91 टेस्ट मैच खेले। इसमें उन्होंने 37.81 के औसत से 4160 रन बनाए। उनके इस आंकड़े में 06 शतक भी शामिल हैं। टेस्ट क्रिकेट में रविंद्र जडेजा का उच्चतम स्कोर नाबाद नाबाद 175 रन रहा। टेस्ट क्रिकेट में रविंद्र जडेजा ने 356 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने करियर में 15 बार पांच या उससे ज्यादा विकेट भी लिए।
- रविंद्र जडेजा का वनडे इंटरनेशनल करियर 2009 में शुरू हुआ। रविंद्र जडेजा ने तब से अब तक 212 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें उन्होंने 32.27 के औसत से 2905 रन बनाए। वनडे इंटरनेशनल में रविंद्र जडेजा का उच्चतम स्कोर 87 रन है। वनडे इंटरनेशनल में रविंद्र जडेजा ने 234 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने करियर में दो बार पांच या उससे ज्यादा विकेट भी लिए।
- रविंद्र जडेजा का टी20 इंटरनेशनल करियर 2009 से 2024 तक चला। इस दौरान रविंद्र जडेजा ने 74 T20I मैच खेले। इसमें उन्होंने 21.45 के औसत से 515 रन बनाए हैं। इस फॉर्मेट में उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 46 रन रहा। रविंद्र जडेजा ने इस फॉर्मेट में कुल 54 विकेट लिए हैं। उनका सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/15 रहा।
2 नवंबर को भारतीय क्रिकेट के 2 सुनहरे अध्याय, महिला टीम पहली बार बनी विश्व चैंपियन, रोहित का वनडे में दोहरा शतक
दो नवंबर को भारतीय क्रिकेट ने दो ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कीं। रोहित शर्मा ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रन की पारी खेली थी। साल 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम पहली बार वनडे विश्व चैंपियन बनी। शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने फाइनल में अहम भूमिका निभाई। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
