भारतीय टीम ने मिशन वर्ल्ड कप 2027 की तैयारी शुरू कर ली है। इसी कड़ी में टीम इंडिया के संभावित स्क्वाड पर भी अलग-अलग अपडेट सामने आ रहे हैं। भारत के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने टीम इंडिया के 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वाड को चुना है। इससे पहले दिग्गज रवि शास्त्री ने अपना स्क्वाड चुना था। वहीं अब मुकुंद का स्क्वाड शास्त्री के स्क्वाड से काफी अलग नजर आ रहा है। इसमें इशान किशन को मौका मिला है, जबकि रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को बाहर रखा गया है।

अभिनव मुकुंद ने ईएसपीएन क्रिकइंफो के साथ बात करते हुए भारत के 2027 वर्ल्ड कप स्क्वाड को चुना है। उन्होंने जहां 15 खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है। वहीं 9 खिलाड़ी ऐसे भी हैं जिनको उन्होंने टीम में नहीं चुना है। वहीं पांच खिलाड़ियों के नाम पर उन्होंने खुद अनिश्चितता जाहिर की है कि ये खिलाड़ी विश्व कप में हो भी सकते हैं और नहीं भी हो सकते हैं। या इन पांच में से कुछ को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में देखा जा सकता है।

इशान किशन और केएल राहुल टीम में शामिल

अभिनव मुकुंद ने अपनी वर्ल्ड कप की टीम में केएल राहुल और इशान किशन को चुना है। उनके मुताबिक यही दोनों खिलाड़ी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज नजर आ सकते हैं। जबकि ऋषभ पंत को मुकुंद ने नहीं चुना है। साथ ही संजू सैमसन, तिलक वर्मा, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी जैसे बड़े खिलाड़ियों को भी उन्होंने अपनी टीम में नहीं चुना है। बल्कि पेस बैट्री में मुकुंद ने मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा के साथ चुना है।

दरअसल इस वीडियो का कॉन्सेप्ट ऐसा था जिसमें कई सारे नाम अभिनव मुकुंद के सामने बोले गए। पूर्व क्रिकेटर को इसमें से चुनना था कि उनके हिसाब से कौन से खिलाड़ी विश्व कप स्क्वाड में होंगे, कौन नहीं होंगे और कौन हो सकते हैं और नहीं भी हो सकते हैं। इस लिस्ट में 15 खिलाड़ी उन्होंने अपने स्क्वाड में चुने हैं, 9 को उन्होंने नहीं चुना है, बल्कि 5 नाम उनके लिए हां या ना वाले हैं।

अभिनव मुकुंद ने चुने विश्व कप 2027 के लिए यह 15 खिलाड़ी

इशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह।

इन खिलाड़ियों को नहीं चुना

संजू सैमसन, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, रविंद्र जडेजा, हर्ष दुबे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव, वरुण चक्रवर्ती

इन खिलाड़ियों को लेकर मुकुंद ने जताई अनिश्चितता

ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, नितीश रेड्डी, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह

गिल-रोहित ओपनर, पंत IN, इशान OUT, शमी-भुवी की वापसी, रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी अपनी भारतीय टीम

रवि शास्त्री ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी है। शुभमन गिल को कप्तान, रोहित शर्मा को ओपनर बनाया गया है। टीम में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जबकि इशान किशन को बाहर रखा गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर