वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन साउथ अफ्रीका की मेजबानी में इस बार किया जाएगा जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से हो सकती है। इस वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में किन-किन 15 खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है इसके बारे में टीम इंडिया के पूर्व ओपनर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ने बताया। रॉबिन उथप्पा ने इस टीम का चयन अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया। उन्होंने अपनी इस टीम में ऋषभ पंत या फिर इशान किशन जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया।

उथप्पा ने अपनी टीम में वैभव, संजू, भुवनेश्वर को किया शामिल

रॉबिन उथप्पा ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी भारतीय टीम का चयन करते हुए कहा कि मैं अपनी टीम में ओपनर के रूप में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और वैभव सूर्यवंशी को रखूंगा जबकि इसके बाद उन्होंने कहा कि मेरी टीम में मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और संजू सैमसन होंगे। यानी उथप्पा की टीम में विकेटकीपर के रोल में केएल राहुल और संजू सैमसन हैं। संजू के बारे में उन्होंने कहा कि वो बैकअप विकेटकीपर होंगे साथ ही फिनिशर का रोल भी निभा सकते हैं और जरूरत पड़ने पर ओपनिंग की जिम्मेदारी भी निभा सकते हैं।

उथप्पा ने आगे कहा कि मेरी इस टीम में तीन ऑलराउंडर होंगे जिसमें हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और रविंद्र जडेजा होंगे जबकि स्पिनर के रूप में मैं अपनी इस टीम में कुलदीप यादव को शामिल करूंगा। इनमें से हार्दिक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं जबकि अक्षर पटेल और जडेजा स्पिन ऑलराउंडर हैं। वहीं उथप्पा ने अपनी टीम में 4 तेज गेंदबाजों को शामिल किया और इसमें मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह को रखा। उन्होंने कहा इस स्क्वॉड के साथ भारत अगर अगला वर्ल्ड कप खेलता है तो टीम चैंपियन बन सकती है।

रॉबिन उथप्पा द्वारा वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी गई भारतीय टीम

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, संजू सैमसन, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

IND vs SL: मानव सुतार 10 विकेट लेकर बने नंबर 1, तोड़ा हरभजन सिंह का 18 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत बनाम श्रीलंका पहले टेस्ट मैच में मानव सुतार ने 10 विकेट लिए और उन्होंने हरभजन सिंह के 18 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मानव सुतार अब श्रीलंका की धरती टेस्ट क्रिकेट में सबसे बेस्ट प्रदर्शन करने वाले भारतीय बन गए हैं। इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें