भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो चुका है जिसमें टीम इंडिया को 0-4 से हार मिली थी और अब बारी तीन मैचों की वनडे सीरीज की है जिसकी शुरुआत 14 जून से होगी। भारत की कोशिश होगी कि वो इस वनडे सीरीज को जीतकर इंग्लैंड से टी20 सीरीज में मिली हार का बदला लें, लेकिन इसके लिए भारतीय टीम को कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी।
भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड में टी20 सीरीज में संघर्ष किया था व गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर पाए थे और अब वनडे सीरीज में भी भारतीय खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने की चुनौती बनी रहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की सबसे बेस्ट संभावित प्लेइंग इलेवन क्या होगी इसका चयन एआई (गूगल जेमिनी) ने किया। एआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इशान किशन और शिवम दुबे को जगह नहीं दी।
प्लेइंग इलेवन में 2 ऑलराउंडर, तीन तेज गेंदबाज
एआई के मुताबिक इंग्लैंड के खिलाफ पारी की शुरुआत भारत की तरफ से शुभमन गिल और रोहित शर्मा करेंगे जबकि विराट कोहली तीसरे नंबर पर होंगे। चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर होंगे जो टी20 सीरीज में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे। श्रेयस लय में हैं और इंग्लिश कंडीशन में पूरी तरह से ढले हुए नजर आ रहे हैं जो भारत के लिए फायदेमंद होगा। पांचवें नंबर पर केएल राहुल को जगह दी गई जो टीम के विकेटकीपर भी हैं।
एआई ने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑलराउंडर के रूप में अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर का चयन किया तो वहीं स्पिनर के रूप में टीम में कुलदीप यादव को जगह दी। तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह अर्शदीप सिंह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और प्रिंस यादव में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है। वैसे हर्षित राणा टी20 सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जो वनडे सीरीज से बाहर हो चुके हैं और उनकी जगह टीम में प्रिंस यादव को जगह दी गई।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए AI द्वारा चुनी भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (केएल राहुल), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे (IST)
दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे (IST)
तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे (IST)
वैभव से आगे अभिषेक, श्रेयस-तिलक नंबर 3; भारत-इंग्लैंड T20I सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-9 बल्लेबाज
वैभव को इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टी20 मैच की प्लेइंग इलेवन से क्यों बाहर किया गया था श्रेयस अय्यर ने उसका कारण बताया। हालांकि इस मैच में भी भारत को हार मिली थी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
