भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज आकाश चोपड़ा इन दिनों अलग ट्रैक पर हैं। एक तरफ जहां भारत के दिग्गज भारतीय टीम के वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड को चुन रहे हैं। वहीं आकाश चोपड़ा ने उन स्क्वाड को रेटिंग देना शुरू कर दिया है। उन्होंने इसी कड़ी में मंगलवार को रवि शास्त्री के वर्ल्ड कप स्क्वाड का विश्लेषण किया था। अब बुधवार 5 अगस्त को चोपड़ा ने सुनील गावस्कर द्वारा चुना गया विश्व कप स्क्वाड कितना सटीक है, यह बताया है।

आपको बता दें कि आकाश चोपड़ा ने अपने वीडियो में बताया कि सुनील गावस्कर ने अपने भारतीय टीम के वर्ल्ड कप स्क्वाड में रोहित शर्मा, शुभमन गिल को बतौर ओपनर चुना था। विराट कोहली भी उनकी टीम का हिस्सा थे। इसके अलावा केएल राहुल, उपकप्तान श्रेयस अय्यर और दूसरे विकेटकीपिंग विकल्क के रूप में इशान किशन को उन्होंने चुना था।

साथ ही अंतिम 15 में गावस्कर ने हार्दिक पंड्या के साथ नितीश कुमार रेड्डी को बतौर पेस ऑलराउंडर चुना। वहीं लिटिल मास्टर की टीम में कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा भी शामिल थे। पेसर के तौर पर उन्होंने जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जगह दी थी। अब देखते हैं कि आकाश चोपड़ा ने इस स्क्वाड पर क्या विश्लेषण किया?

सुनील गावस्कर का वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

क्या बोले आकाश चोपड़ा?

आकाश चोपड़ा ने सुनील गावस्कर द्वारा चुने गए इस स्क्वाड को 10 में से करीब 8.5 या 9 अंक दिए। उन्होंने वहीं बाएं हाथ के पेसर अर्शदीप सिंह को पिक करना मास्टरस्ट्रोक बताया। उन्होंने कहा, मुझे यह टीम अच्छी लगी है और काफी हद तक यही या मिलती-जुलती टीम ही विश्व कप के लिए चुनी जाएगी। इससे पहले रवि शास्त्री के स्क्वाड पर उन्होंने संशय जताया था और शमी व भुवी के सेलेक्शन पर कहा था कि, इसके आसार कम हैं, अगर खुद शास्त्री चयनकर्ता नहीं बन जाते हैं।

पंत IN, इशान OUT, शमी-भुवी की वापसी, रवि शास्त्री ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी अपनी भारतीय टीम

रवि शास्त्री ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा भारतीय टीम चुनी है। शुभमन गिल को कप्तान, रोहित शर्मा को ओपनर बनाया गया है। टीम में मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और ऋषभ पंत की वापसी हुई है, जबकि इशान किशन को बाहर रखा गया है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर