भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड के ईडेन पार्क में बुधवार (4 नवंबर 2026) को खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले के टॉस में तय समय के मुताबिक 20 मिनट की देरी हुई। भारतीय प्लेइंग 11 में खास कॉम्बिनेशन इस मुकाबले में देखने को मिला है।
भारतीय टीम इस मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरी है। अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी दार समेत चार ऐसे खिलाड़ी इस टीम में हैं जो गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे सकते हैं। वहीं इशान किशन और कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ही पारी की शुरुआत करेगी। नितीश कुमार रेड्डी भी इस टीम से बाहर हैं।
पहले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी दार, गुरनूर बराड़, अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डैरिल मिचेल, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स,, जैकब डफी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।
10 मिनट देरी से शुरू हुआ मैच
भारत-न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच तय समय के मुताबिक 7.30 बजे शुरू होना था लेकिन बारिश के कारण टॉस में देरी हुई और मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 7.40 से शुरू हुआ। टॉस भी 20 मिनट की देरी से सुबह 7.20 पर हुआ था।
भारत-न्यूजीलैंड पहले 3 वनडे के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, इशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, आकिब नबी दार, कुलदीप यादव
न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, हेनरी निकोल्स, टिम साइफर्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लाथम (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग, मैट फिशर।
भारतीय टीम में वापसी से पहले हार्दिक पंड्या खेलेंगे घरेलू क्रिकेट, कप्तान शुभमन गिल के संपर्क में हैं
कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि हार्दिक पंड्या की वापसी से भारतीय वनडे टीम में सातवें और आठवें नंबर के बल्लेबाज की गुत्थी सुलझ जाएगी। पंड्या टीम में वापसी करते हैं, तो हमारे नंबर सात और नंबर आठ बल्लेबाज के स्थान भी तय हो जाएंगे। इससे बल्लेबाजी के लिहाज से हमारी टीम कहीं अधिक संतुलित नजर आएगी। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
