हरियाणा के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मनविंदर बिसला ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए अपनी पसंदीदा प्लेइंग इलेवन का चयन किया जिसमें उन्होंने इसान किशन, ऋषभ पंत, रविंद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया। 41 साल के इस पूर्व रणजी क्रिकेटर ने TheBallyBaazi यूट्यूब पोडकास्ट पर अपनी इस टीम का चयन किया। बिसला ने 49 फर्स्ट क्लास, 49 लिस्ट ए जबकि 65 टी20 मैच खेले थे। उन्होंने आईपीएल में भी कई टीमों के लिए खेला था और इंडिया-19 टीम में भी खेले थे।

बिसला ने टीम में दो ऑलराउंडर को दी जगह

बिसला ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी अपनी प्लेइंग इलेवन में वनडे कप्तान शुभमन गिल और रोहित शर्मा को बतौर ओपनर शामिल किया जबकि तीसरे नंबर पर उन्होंने स्टार बैटर विराट कोहली को रखा। हालांकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप में शामिल किए जाने को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है, लेकिन इसके बावजूद बिसला को विश्वास है कि ये दोनों आईसीसी की इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का आखिरी बार प्रतिनिधित्व जरूर करेंगे।

बिसला ने बैटिंग क्रम में चौथे नंबर पर टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर को रखा जबकि 5वें नंबर पर उन्होंने केएल राहुल को रखा और विकेटकीपर के रूप में भी उनका ही चयन किया। उन्होंने अपनी इस प्लेइंग इलेवन में दो ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और अक्षर पटेल को शामिल किया जबकि उन्होंने तीन तेज गेंदबाजों को अपनी इस टीम में जगह दी जिसमें हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज शामिल हैं। बिसला ने विशेषज्ञ स्पिनर के रूप में टीम में चाइनामैन कुलदीप यादव को जगह दी।

मनविंदर बिसला ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा,जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव।

सचिन के 203 रन, रैना का डेब्यू टेस्ट शतक, सहवाग के 99 रन, फिर भी नहीं जीता था भारत; श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने बनाए थे 707 रन

श्रीलंका के खिलाफ सचिन तेंदुलकर ने जिस टेस्ट मैच में 203 रन की पारी खेली थी और सुरेश रैना ने भी शतक लगाया था उस मुकाबले में भारत को जीत नहीं मिली थी। इस मैच में वीरेंद्र सहवाग 99 रन पर आउट हो गए थे और अपने शतक से सिर्फ एक रन से चूक गए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

शुभमन गिल तीसरे स्थान पर, वार्नर नंबर 1; वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले टॉप-10 बैटर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की एक पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम पर दर्ज है। शुभमन गिल भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर र मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)