आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना पहला लीग मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलना है। इस मैच के लिए टीम के दो अहम खिलाड़ी मिचेल सैंटरन और विल जैक्स उपलब्ध नहीं हैं ऐसे में इनकी जगह मुंबई को अपनी प्लेइंग 11 में किसे मौका देना चाहिए साथ ही केकेआर के खिलाफ मुंबई के लिए किसे ओपन करना चाहिए इसके बारे में पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बताया।

रोहित-डिकॉक को करनी चाहिए ओपनिंग

आकाश चोपड़ा ने अपने ट्यूब चैनल पर कहा कि रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर कौन होगा इसके चूज करना मुंबई के लिए आसान हीं होगा। विल जैक्स और सैंटनर इस वक्त टीम के साथ नहीं हैं और ऐसे में मुंबई को अपनी अंतिम ग्यारह के चयन में भी काफी दिक्कत होने वाली है। आकाश ने कहा कि अगर सैंटनर और जैक्स टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं तो ऐसे में रदरफोर्ड और अल्लाह गजनफर को प्लेइंग 11 में जगह दे सकते हैं।

आकाश ने आगे कहा कि अगर आप मुझसे पूछेंगे कि मुंबई का ओपनर कौन होगा तो मेरी नजर में ये रोहित शर्मा और डिकॉक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप रियान रिकेल्टन को बाहर रख सकते हैं क्योंकि डिकॉक उनसे ज्यादा खतरनाक हैं। मुझे पता है कि रियान काफी बेहतरीन प्लेयर हैं, लेकिन डिकॉक डिफरेंट बीस्ट हैं।

ट्रेंट बोल्ट कीजगहग कार्बिन बॉश को दें मौका

आकाश ने कहा कि आप केकेआर के खिलाफ अपनी प्लेइंग इलेवन में ट्रेंट बोल्ट की जगह कार्बिन बॉश को जगह दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आप अगर अल्लाह गजनफर को मौका दे रहे हैं तो वो एक विकेट-टेकर हैं। आपके पास जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर भी हैं और ये दोनों भी विकेट टेकर हैं। आपके पास हार्दिक पंड्या भी हैं ऐसे में आप कार्बिन बॉश के साथ जा सकते हैं जो आपके लिए बैटिंग भी कर सकते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

इशान किशन ने अपने नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड, 27 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

इशान किशन ने लगाया IPL 2026 का पहला अर्धशतक, 2180 गेंदें खेलकर तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड