रोहित शर्मा भारत के लिए अब सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेल रहे हैं, लेकिन साल 2026 उनके लिए ज्यादा अच्छा अब तक तो नहीं बीता है। इंग्लैंड की धरती पर भी वो 3 मैचों की वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन के लिए जूझ रहे हैं। पिछले दो मैचों में रोहित रन नहीं बना पाए हैं और अब लॉर्ड्स में उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, लेकिन इन सारी बातों के बीच साल 2026 में वनडे में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर हैं।
रोहित ने बनाए हैं 272 गेंदों पर 241 रन
रोहित शर्मा ने साल 2026 में अब तक खेले 8 मैचों में 272 गेंदों का सामना किया है। इन गेंदों पर उन्होंने 241 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 30.12 का रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 88.60 का रहा है। 8 मैचों में रोहित के बल्ले से एक अर्धशतक निकला है और उनका बेस्ट स्कोर अब तक का 79 रन है और उन्होंने इन मैचों में 28 चौके और 9 छक्के लगाए हैं। रोहित इस साल अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं।
इस साल अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर 8 मैचों में 484 रन बनाकर शुभमन गिल मौजूद हैं जबकि विराट कोहली ने 5 मैचों में 310 रन बनाए हैं और वो दूसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर भारतीय टीम के मध्यक्रम के बैटर शुभमन गिल हैं जिन्होंने 8 मैचों में 219 रन बनाए हैं जबकि केएल राहुल 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने 6 मैचों में 182 रन बनाए हैं। इशान किशन भी लिस्ट में छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 4 मैचों में 160 रन बनाए हैं जबकि यशस्वी जायसवाल 2 मैचों में 117 रन बनाकर 7वें स्थान पर हैं।
साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय
शुभमन गिल- 8 मैच- 484 रन
विराट कोहली- 5 मैच- 310 रन
रोहित शर्मा– 8 मैच- 241 रन
श्रेयस अय्यर- 8 मैच- 219 रन
केएल राहुल- 6 मैच- 182 रन
इशान किशन- 4 मैच- 160 रन
यशस्वी जायसवाल- 2 मैच- 114 रन
हर्षित राणा- 3 मैच- 83 रन
वाशिंगटन सुंदर- 6 मैच- 80 रन
नीतिश कुमार रेड्डी- 4 मैच- 53 रन
रोहित शर्मा नंबर 1, गिल-मिचेल मार्श 5वें स्थान पर; वनडे में साल 2023 से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
रोहित शर्मा साल 2023 से लेकर अब तक वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर हैं और इतने छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में वनडे कप्तान शुभमन गिल 5वें स्थान पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
