रितिका संग रोमांटिक हुए रोहित शर्मा, कहा- लॉकडाउन में मिला नया ‘ज्ञान’
रोहित शर्मा 2011 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले वे डेक्कन चार्जर्स की टीम में थे। वहां उनके साथी हर्षल गिब्स। इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने रोहित के पोस्ट पर कमेंट किया है।

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने रविवार यानी 17 मई को पत्नी रितिका के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। रोहित ने काफी दिनों बाद पत्नी के साथ तस्वीर पोस्ट की है। लॉकडाउन में रोहित सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। वे इंस्टाग्राम, ट्विटर और फेसबुक लगातार फैंस से जुड़ रहे हैं। रोहित ने पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें अब पता चला कि वे क्या मिस कर रहे थे। टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शनिवार यानी 16 मई को बांग्लादेश के ओपनर तमीम इकबाल के साथ फेसबुक पर लाइव हुए थे।
रोहित ने कहा कि कैसे लॉकडाउन ने उन्हें एहसास दिलाया है कि जब कोई अपनों से दूर होता है तो वह क्या मिस करता है। भारतीय ओपनर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘‘जैसा कि हम कहते हैं कि सीखना कभी बंद नहीं होता है। मैं इस बात के लिए आभारी हूं कि इस समय को समझने और एक-दूसरे के बारे में हर रोज कुछ सीखने के लिए मौका मिला। इस बार मुझे एहसास हुआ कि हम क्या मिस करते हैं, जब हम एक साथ नहीं होते हैं।’’ रोहित ने इस पोस्ट में रितिका को भी टैग किया।
रोहित 2011 से मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले वे डेक्कन चार्जर्स की टीम में थे। वहां उनके साथी हर्षल गिब्स। इस दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर ने रोहित के पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट बॉक्स में दो इमोजी पोस्ट की है। रोहित लॉकडाउन में अपनी 1 साल की बेटी समायरा के साथ वक्त गुजार रहे हैं। उन्होंने हरभजन सिंह के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा था कि वे अच्छे पिता बनने की कोशिश कर रहे हैं।
रोहित ने लॉकडाउन के दौरान एक वीडियो शेयर किया था। वे घर के काम में रितिका का हाथ बंटा रहे हैं। क्रिकेट से दूर होने के बाद भी वे फिटनेस का पूरा ध्यान रख रहे हैं। रोहित के वीडियो की शुरुआत My Day in Lockdown से होती है। इसमें वे सबसे पहले फ्रेश जूस के साथ अपने दिन की शुरुआत करते हैं। इसके बाद वे वर्कआउट करते हैं। इस दौरान वे अपनी बेटी को भी उठाकर वर्कआउट करते नजर आए। फिर बाद में रोहित ने घर में कपड़े साफ किए। टीवी देखने के साथ उनका दिन खत्म होता है।
Hindi News के लिए हमारे साथ फेसबुक, ट्विटर, लिंक्डइन, टेलीग्राम पर जुड़ें और डाउनलोड करें Hindi News App। Online game में रुचि है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।