भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कप्तान-कोच की बेस्ट टॉप-6 जोड़ियों का चयन किया। उन्होंने इनके प्रदर्शन के आधार पर रैकिंग की, लेकिन पहले नंबर पर उन्होंने किसी भारतीय कोच या कप्तान की जोड़ी को नहीं रखा। हालांकि टॉप-6 में उन्होंने 3 भारतीय जोड़ी को जरूर जगह दी। इन जोड़ियों में रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़, विराट कोहली-रवि शास्त्री, सौरव गांगुली और जॉन राइट भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कि आकाश चोपड़ा ने किस जोड़ी को किस स्थान पर रखा।
रोहित शर्मा-राहुल द्रविड़ रहे पांचवें स्थान पर
आकाश चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर दुनिया की बेस्ट टॉप-6 कोच-कप्तान की जोड़ी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी लिस्ट में छठे नंबर पर बेन स्टोक्स और ब्रैंडन मैकुलम हैं जिन्होंने बैजबॉल क्रिकेट खेली। ये मनोरंजक तो था, लेकिन इससे रिजल्ट अच्छे नहीं आ पाए। ऐसे में जब परिणाम नहीं है तो ये फिर क्या ही आपकी साझेदारी का प्रमाण है। आकाश ने नंबर 5 पर रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ की जोड़ी को रखा।
रोहित और राहुल के बारे में आकाश ने कहा कि इनकी साझेदारी काफी अच्छी रही और इस जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप टाइटल भी जीता। ये दोनों वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भी पहुंचे थे, लेकिन जीत नहीं पाए। इसके बाद आकाश ने नंबर 4 पर विराट कोहली और रवि शास्त्री की जोड़ी को रखा और कहा कि इनके रहते हुए भारत कोई आईसीसी ट्रॉफी तो नहीं जीत पाया, लेकिन ये समय काफी अलग था। इस साझेदारी के बीच भारत के टेस्ट क्रिकेट का गोल्डन एरा था।
आकाश ने तीसरे नंबर पर गांगुली और जॉन राइट की जोड़ी को रखा और कहा कि इन्होंने भारतीय क्रिकेट को बदल कर रखा दिया और सिखाया कि किस तरह से क्रिकेट खेली जाएगी। इन्होंने बाहर जाकर जीतना शुरू किया और वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में भी इस जोड़ी ने टीम को पहुंचाया। नंबर 2 पर उन्होंने एमएस धोनी और स्टीफन फ्लेमिंग की जोड़ी को रखा। आकाश ने कहा कि इन दोनों ने मिलकर 5 आईपीएल खिताब जीते। इन दोनों ने साथ में मिलकर अच्छा प्रदर्शन किया और अब ना तो धोनी कप्तान हैं और ना ही फ्लेमिंग कोच हैं।
पहले नंबर पर रहे स्टीव वॉ और जॉन बुकानन की जोड़ी
आकाश चोपड़ा ने अपनी लिस्ट में पहले स्थान पर स्टीव वॉ और जॉन बुकानन की जोड़ी को रखा। उन्होंने कहा कि इनका वर्चस्व था भाई, इन्होंने वर्ल्ड क्रिकेट पर डोमिनेट किया था। इन्होंने हर देश में, हर महाद्वीप में जाकर जीतना शुरू किया था। इनकी जोड़ी ने मिलकर वर्ल्ड कप पर वर्ल्ड कप जीते और ये पहले स्थान पर रहना डिजर्व करते हैं।
FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, इंग्लैंड को 2-1 से हराया; मेसी ने तोड़ा 68 साल पुराना रिकॉर्ड, माराडोना की बराबरी की
FIFA World Cup 2026: लियोनेल मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना ने लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड को 2-1 से हराने में मेसी की जबरदस्त भूमिका रही और उन्होंने 68 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा साथ ही माराडोना की बराबरी भी की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
