आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिस्बा-उल-हक ने अपनी पसंदीदा वनडे वर्ल्ड प्लेइंग 11 का चयन किया। मिस्बा ने अपनी टीम में बतौर ओपनर रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया जो काफी चौंकाने वाला रहा। उन्होंने अपनी इस टीम में विराट कोहली समेत सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया जबकि उन्होंने इस टीम में बाबर आजम समेत पाकिस्तान के भी दो खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी।

जाल्मी टीवी पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए मिस्बाह-उल-हक ने अपनी वनडे वर्ल्ड इलेवन टीम का ऐलान किया। एक घंटे से भी ज्यादा लंबे इस पॉडकास्ट में इस पूर्व क्रिकेटर ने आधुनिक क्रिकेट के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है जिसमें आधुनिक क्रिकेट की तेजी से बदलती प्रकृति भी शामिल है। आधुनिक क्रिकेट में खास तौर पर टी20 प्रारूप में सभी बैटर्स से बेहतर स्ट्राइक रेट की उम्मीद का जाती है। क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि टी20 में तेजी से रन बनाने की प्रवृति की वजह से अन्य प्रारूप के गुणवत्ता में गिरावट आई है, लेकिन मिस्बा का मानना है कि अब खेल की जरूरत के हिसाब से स्ट्राइक रेट मायने रखता है और इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

बाबर आजम नंबर तीन तो कोहली नंबर 4 पर

मिस्बा ने जिस वनडे प्लेइंग इलेवन का चयन किया है उसमें उन्होंने ओपनर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड और श्रीलंका के कुसल मेंडिस को शामिल किया जबकि तीसरे नंबर पर पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम को जगह दी। उन्होंने बैटिंग क्रम में भारत के स्टार बैटर विराट कोहली को चौथे नंबर पर रखा जबकि इंग्लैंड के खिलाड़ी हैरी ब्रुक को 5वें नंबर पर जगह दी। मिस्बा ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज डेविड मिलर को बैटिंग क्रम में छठे नंबर पर जगह दी।

जसप्रीत बुमराह को भी किया शामिल

मिस्बा ने अपनी टीम में तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में साउथ अफ्रीका के मार्को यानसेन को जगह दी जबकि स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम में मिचेल सैंटनर को जगह दी। उन्होंने इस टीम में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को भी जगह दी जबकि तेज गेंदबाज के रूप में भारत के जसप्रीत बुमराह को भी टीम में जगह दी। मिस्बा ने इस टीम में दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को जगह दी।

मिस्बा-उल-हक की चुनी हुई वनडे वर्ल्ड प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), कुसल मेंडिस (श्रीलंका), बाबर आजम (पाकिस्तान), विराट कोहली (भारत), हैरी ब्रूक (इंग्लैंड), डेविड मिलर (दक्षिण अफ्रीका), मार्को यानसेन (दक्षिण अफ्रीका), मिचेल सेंटनर (न्यूजीलैंड), अबरार अहमद (पाकिस्तान), जसप्रीत बुमराह (भारत), जोफ्रा आर्चर (इंग्लैंड)।

ऋतुराज-रहाणे ओपनर; सूर्यकुमार, पंत, बुमराह भी शामिल; लीग स्टेज के बाद IPL 2026 की सबसे खराब प्लेइंग 11

आईपीएल 2026 में कई ऐसे प्लेयर रहे जिन्होंने अपनी प्रतिभा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और अच्छा करने के लिए 70 मैचों के दौरान जूझते नजर आए। अब इस सीजन के लीग स्टेज के बाद सबसे खराब प्लेइंग 11 में इन खिलाड़ियों को जगह दी गई। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)