जिम्बाब्वे के सफल दौरे के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 15 अगस्त से एक्शन में नजर आएगी, लेकिन इस टेस्ट सीरीज से पहले यानी इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर इशान किशन हैं। रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर हैं और कमाल की बात ये है कि रविंद्र जडेजा इस लिस्ट में श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों से आगे हैं।
इशान किशन हैं नंबर 1, रोहित टॉप-10 से बाहर
साल 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इशान किशन पहले नंबर पर चल रहे हैं। इशान ने अब तक इस साल कुल 28 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक की मदद से 986 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 125 रन रहा है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के वनडे और टेस्ट कप्तान शुभमन गिल हैं जिन्होंने 10 मैचों में 2 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 687 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा हैं जिन्होंने कुल 549 रन बनाए हैं जबकि उनके बाद यानी चौथे नंबर पर भारतीय टी20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने 530 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा टॉप-10 से बाहर हैं जो अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में खेलते हैं। रोहित शर्मा 11वें स्थान पर हैं जिन्होंने इस साल खेले 9 मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 379 रन बनाए हैं। विराट कोहली 10वें स्थान पर हैं जिन्होंने 6 मैचों में एक शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 384 रन बनाए हैं।
साल 2026 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 बल्लेबाज
इशान किशन- 986 रन
शुभमन गिल- 687 रन
रविंद्र जडेजा- 549 रन
श्रेयस अय्यर- 530 रन
अभिषेक शर्मा- 514 रन
शिवम दुबे- 488 रन
सूर्यकुमार यादव- 484 रन
तिलक वर्मा- 462 रन
संजू सैमसन- 400 रन
विराट कोहली- 384 रन
रोहित शर्मा- 379 रन
WTC 2025-27: पाकिस्तान-वेस्टइंडीज पहले टेस्ट के बाद अंकतालिका; भारत इस स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया नंबर 1
WTC PointS Table 2025-27: पाकिस्तान को पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज ने हरा दिया और इस हार के बाद अंकतालिका में पाकिस्तान सबसे आखिरी पायदान यानी 9वें स्थान पर है। वहीं इस मुकाबले के बाद भारत की क्या स्थिति है जानिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
CWG 2026 मेडल टैली: 2 गोल्ड के साथ भारत इस स्थान पर, ऑस्ट्रेलिया का दबदबा कायम
CWG 2026 Medal Tally: भारत ने अब तक कुल 12 मेडल जीते हैं जिसमें 2 गोल्ड भी शामिल है। भारत के लिए अब तक गोल्ड जीतने का कमाल मीराबाई चानू और शर्मिला ने किया है। वहीं 80 पदक के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले स्थान पर मौजूद है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
