इंडियन एक्सप्रेस (IE) ने अपनी टॉप 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की लिस्ट जारी की। IE 100 लिस्ट में कुछ भारतीय खिलाड़ियों को भी जगह दी गई जिसमें गौतम गंभीर, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह शामिल हुए तो वहीं इस लिस्ट में जय शाह और नीता अंबानी को भी शामिल किया गया। रोहित शर्मा इस बार इस लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।
जय शाह 22वें स्थान पर
IE 100 लिस्ट में आईसीसी चेयरमैन जयशाह को जहां 22वें स्थान रखा गया तो वहीं मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी को इस लिस्ट में 26वें स्थान पर जगह दी गई। IE की इस लिस्ट में साल 2026 में रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया गया जो पिछले साल यानी साल 2025 में 48वें स्थान पर थे, लेकिन इस बार वो टॉप 100 में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए।
कोहली को 75वें स्थान पर मिली जगह
इस बार की लिस्ट में पूर्व भारतीय ओपनर बैटर व टीम इंडिया के मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर को 74वें स्थान पर रखा गया। भारत के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान विराट कोहली पिछले साल इस लिस्ट में 72वें स्थान पर थे, लेकिन इस बार वो गंभीर से नीचे यानी 75वें स्थान पर रहे। भारत के फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह इस लिस्ट में शामिल एकमात्र अन्य खिलाड़ी हैं। भारत के लिए हाल ही में हुए टी20 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें 82वें स्थान पर रखा गया।
रोहित को टॉप 100 में नहीं मिली जगह
गंभीर, ने जुलाई 2024 में भारत के हेड कोच का पद संभाला था और फिर 2025 की शुरुआत में भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया। गंभीर की अगुवाई में भारत टी20आई में एक मजबूत ताकत बनकर उभरा है। इसका नतीजा यह हुआ कि इस मेन इन ब्लू ने अपने घरेलू मैदान पर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब सफलतापूर्वक बचाया। भारत ने अपने पूरे अभियान के दौरान सिर्फ एक मैच को छोड़कर बाकी सभी मैच जीते।
मई 2026 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करने के बाद विराट कोहली पिछले साल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे जिससे इस टीम ने अपना पहला आईपीएल खिताब जीता। इसके बाद साल 2025 के आखिर में कोहली वनडे क्रिकेट में एक बार फिर जबरदस्त फॉर्म में लौट आए और भारत के लिए अपनी पिछली सात पारियों में तीन शतक जड़े।
इन तीनों के अलावा खेल प्रशासक जय शाह और नीता अंबानी ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली इस सूची में अपनी जगह बनाए रखी। बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष शाह 24वें स्थान से ऊपर चढ़कर 22वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि अंबानी 26वें स्थान पर अपनी जगह बनाए रखने में सफल रहीं।
ये खबरें भी पढ़ें
इशान किशन ने अपने नाम कर लिया बड़ा रिकॉर्ड, 27 साल 253 दिन की उम्र में ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
इशान किशन ने लगाया IPL 2026 का पहला अर्धशतक, 2180 गेंदें खेलकर तोड़ा केएल राहुल का रिकॉर्ड
