पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान ने अपनी एक ड्रीम T20 टीम चुनी जिसने फैंस को हैरान कर दिया। हैरानी की बात यह है कि शादाब खान ने अपनी इस बेहतरीन T20 खिलाड़ियों की लिस्ट में पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया। इस पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने रोहित शर्मा को ना सिर्फ ओपनर बल्कि कप्तान के रूप में भी चुना।

रोहित को बनाया कप्तान व ओपनर

क्रिकविक पर बात करते हुए शादाब खान ने रोहित शर्मा को अपना ओपनर और कप्तान चुना। रोहित शर्मा टी20आई इतिहास के सबसे सफल कप्तानों और बल्लेबाजों में से एक हैं। इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 171 टी20आई मैच खेले थे और 32.99 की औसत से 4,620 रन बनाए थे जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे। रोहित ने भारत को 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जिताया था और मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर पांच आईपीएल ट्रॉफियां भी जीती थी।

निकोलस पूरन को पावर-हिटर की भूमिका के लिए चुना

शादाब खान ने पावर-हिटर की भूमिका के लिए वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज निकोलस पूरन को चुना। पूरन ने वेस्टइंडीज के लिए 110 से ज्यादा T20 मैच खेले हैं और 2,200 से ज्यादा रन बनाए हैं। वे फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं जिनके नाम 7000 से ज्यादा टी20 रन हैं। शादाब ने वेस्टइंडीज के एक और दिग्गज खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को ऑलराउंडर के तौर पर चुना। पोलार्ड ने 101 टी20आई मैच खेले जिनमें उन्होंने 1,569 रन बनाए और 42 विकेट भी लिए। वे अब तक के सबसे बेहतरीन टी20 ऑलराउंडरों में से एक हैं जिनके नाम 746 मैचों में 14,800 से ज्यादा रन और 300 से ज्यादा विकेट दर्ज हैं।

शेन बॉन्ड को बताया बेस्ट फास्ट बॉलर

शादाब ने फास्ट बॉलर के तौर पर न्यूजीलैंड के पूर्व पेसर शेन बॉन्ड को चुना। हालांकि चोटों ने उनके करियर को सीमित कर दिया था। बॉन्ड ने 20 टी20आई खेले थे और 25 विकेट लिए थे। पाकिस्तानी ऑलराउंडर ने वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिन ऑलराउंडर सुनील नरेन को अपने स्पिनर के तौर पर चुना। नरेन ने 50 से ज्यादा टी20आई मैच खेले हैं और 52 विकेट लिए हैं। फ्रेंचाइजी क्रिकेट में यह मिस्ट्री स्पिनर सबसे बड़े मैच-विनर में से एक रहा है और उन्होंने 600 से ज्यादा टी20 विकेट लिए हैं और साथ ही एक जबरदस्त बैटर के तौर पर 4,500 से ज्यादा रन भी बनाए हैं।

विकेटकीपर के रूप में डिकॉक का किया चयन

शादाब ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर-बैटर क्विंटन डिकॉक को अपने विकेटकीपर के तौर पर चुना। डी कॉक ने 106 टी20आई मैच खेले हैं और एक शतक व 17 अर्धशतकों की मदद से 2,584 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर उन्होंने टी20 क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाए हैं और इस फॉर्मेट में सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।

रोहित नंबर 1, सचिन, सहवाग, कोहली, धोनी से आगे युवराज; वनडे में एक दशक में सबसे ज्यादा 6 लगाने वाले टॉप-7 भारतीय

भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में एक दशक में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज रोहित शर्मा हैं। रोहित शर्मा ने ये कमाल 2010 के दशक में किया था और वनडे फॉर्मेट में कुल इतने छक्के लगाए थे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)