भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 80 रन की पारी खेली थी और फिर रिटायर हर्ट हो गए थे। गिल पहले मैच में अपने शतक से चूक गए थे। अब दूसरे वनडे मुकाबले में गिल ने अच्छी शुरुआत पा ली थी, लेकिन वो 30 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए और बड़ी पारी खेलने से चूक गए। गिल बेशक इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए, लेकिन वो मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे जरूर निकल गए।
गिल ने अजहर को पीछे छोड़ा
गिल का बतौर कप्तान इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 10वीं पारी थी। गिल अब तक वनडे में बतौर कप्तान 10 पारियों में कुल 527 रन बना चुके हैं। इन 527 रन के दम पर वो मोहम्मद अजहरुद्दीन से आगे निकल गए हैं जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले 10 पारियों में कुल 462 रन बनाए थे। गिल अब तीसरे नंबर पर आ गए जबकि अजहरुद्दीन चौथे नंबर पर खिसक गए। इस लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने बतौर कप्तान वनडे की पहली 10 पारियों में कुल 543 रन बनाए थे।
भारत की तरफ से वनडे प्रारूप में बतौर कप्तान पहली 10 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रोहित के साथ विराट कोहली भी मौजूद हैं जिन्होंने 543 रन बनाए थे। इस सूची में चौथे स्थान पर 433 रन के साथ सौरव गांगुली मौजूद हैं जबकि शिखर धवन और सचिन तेंदुलकर 393 रन के साथ संयुक्त रूप से 5वें स्थान पर मौजूद हैं। इन पांचों कप्तानों में रोहित शर्मा का औसत सबसे ज्यादा यानी 78 रहा है जबकि अजहरुद्दीन का औसत 77 का रहा है।
बतौर कप्तान वनडे की पहली 10 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय ((औसत/स्ट्राइक रेट)
◎ 543 रन: रोहित शर्मा (78/97)
◎ 543 रन: विराट कोहली (60/97)
◎ 527 रन: शुभमन गिल (66/111)
◎ 462 रन: एम. अजहरुद्दीन (77/89)
◎ 433 रन: सौरव गांगुली (53/82)
◎ 393 रन: शिखर धवन (44/83)
◎ 393 रन: सचिन तेंदुलकर (44/80)
रोहित शर्मा ने तोड़ा इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 26 रन की पारी खेली और वो वनडे प्रारूप में रन बनाने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक से आगे निकल गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
