रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में 3 छक्के और 9 चौकों की मदद से 69 गेंदों पर 79 रन की पारी खेली। हालांकि रोहित के पास शतक पूरा करने का मौका था, लेकिन वो इससे चूक गए। रोहित ने हालांकि अच्छी पारी खेली और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले उन्हें इसका मनोवैज्ञानिक लाभ भी मिलेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद रोहित अब वनडे में भारत की तरफ से अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज प्लेयर भी बने।

रोहित ने तोड़ा मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में शतक लगाने वाले यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 137 गेंदों पर 170 रन की तगड़ी साझेदारी करते हुए टीम की जीत का रास्ता साफ कर दिया था। रोहित ने इस मैच में 79 रन बनाए और वो वनडे में भारत के लिए अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर भी बन गए। रोहित ने ये मुकाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहिंदर अमरनाथ को पीछे छोड़कर हासिल किया।

रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में अपना अर्धशतक 39 साल 51 दिन की उम्र में लगाया। वहीं मोहिंदर अमरनाथ ने ये कमाल 39 साल 22 दिन की उम्र में किया था। रोहित अब पहले नंबर पर आ गए जबकि मोहिंदर अमरनाथ अब दूसरे नंबर पर चले गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं जिन्होंने 38 साल 329 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था जबकि राहुल द्रविड़ ने ऐसा 38 साल 248 दिन की उम्र में किया था। सुनील गावस्कर लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं जबकि एमएस धोनी छठे स्थान पर हैं।

भारत के लिए वनडे में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज टॉप-6 खिलाड़ी

39 साल 051 दिन – रोहित शर्मा
39 साल 022 दिन – मोहिंदर अमरनाथ
38 साल 329 दिन – सचिन तेंदुलकर
38 साल 248 दिन – राहुल द्रविड़
38 साल 113 दिन – सुनील गावस्कर
38 साल 002 दिन – एमएस धोनी

रोहित शर्मा नंबर 1, सचिन-गेल इस स्थान पर; 196 पारियों के बाद वनडे में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले टॉप-5 ओपनर्स

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में अर्धशतकीय पारी खेली और सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रहे। रोहित ने इस वनडे सीरीज में पहला अर्धशतक लगाया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)