वनडे प्रारूप में इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक सिर्फ बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा मौजूद हैं। रोहित शर्मा अब भारत के लिए सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते हैं। वैसे इस लिस्ट में रोहित-कोहली के अलावा कुल 4 बैटर मौजूद हैं और कमाल की बात ये है कि बाबर आजम इसमें विराट कोहली से ऊपर हैं।
रोहित शर्मा हैं नंबर 1, कोहली से आगे हैं बाबर
इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन सिर्फ बाउंड्रीज से बनाने के मामले में रोहित शर्मा टॉप पर हैं। रोहित ने इस दशक में यानी साल 2020 से लेकर अब तक कुल 2086 रन सिर्फ बाउंड्रीज से बनाए हैं। वहीं इस सूची में भारतीय टीम के मौजूदा वनडे कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं जिन्होंने 1982 रन सिर्फ चौके और छक्कों से यानी बाउंड्रीज से जुटाए हैं। श्रीलंका के बल्लेबाज पथुम निसांका इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं जिन्होंने 1726 रन अब तक बाउंड्रीज से बनाए हैं।
इस दशक में वनडे में बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे स्थान पर बाबर आजम हैं जिन्होंने 1512 रन चौके और छक्कों के जरिए बनाए हैं जबकि इस सूची में 7वें नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने कुल 1488 रन बाउंड्रीज से बनाए हैं। श्रेयस अय्यर भी इस लिस्ट में शामिल हैं जो विराट कोहली से ठीक नीचे यानी 8वें स्थान पर हैं जिन्होंने बाउंड्रीज से कुल 1360 रन बनाए हैं। वहीं क्विंटन डिकॉक दसवें नंबर पर 1310 रन के साथ मौजूद हैं।
इस दशक (2020 से) में ODI में सबसे बाउंड्रीज से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज (बाउंड्री से आए रनों का प्रतिशत)
◎ 2086 रन: रोहित शर्मा (71%)
◎ 1982 रन: शुभमन गिल (59%)
◎ 1726 रन: पाथुम निसंका (58%)
◎ 1544 रन: कुसल मेंडिस (52%)
◎ 1524 रन: शाई होप (46%)
◎ 1512 रन: बाबर आज़म (46%)
◎ 1488 रन: विराट कोहली (45%)
◎ 1360 रन: श्रेयस अय्यर (51%)
◎ 1352 रन: डेरिल मिचेल (48%)
◎ 1310 रन: क्विंटन डी कॉक (59%)
इशान नंबर 3, अभिषेक से आगे शिवम दुबे; 2026 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष-10 बल्लेबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर ऑस्ट्रिया के बैटर हैं तो वहीं टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में तीन भारतीय मौजूद हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
