भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच चुके हैं। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में हिस्सा लेना है जिसकी शुरुआत 14 जुलाई से होगी और फिर दूसरा व तीसरा वनडे 16 और 19 जुलाई को खेला जाएगा। इस वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी वहां पहले से ही मौजूद हैं तो कुछ खिलाड़ी बाद में वहां पहुंचेंगे।
तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा ने अभ्यास शुरू कर दिया है और वो अंग्रेजों की नींद उड़ाने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहा हैं। इंग्लैंड के खिलाफ इस वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था जिसमें उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा था। रोहित की कोशिश होगी कि वो इंग्लैंड की धरती पर इस वनडे सीरीज में तगड़ा प्रदर्शन करें। वैसे वनडे प्रारूप में उनका इंग्लैंड में बेहद तगड़ा रिकॉर्ड है।
इंग्लैंड में रोहित ठोक चुके हैं 7 शतक
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड में वनडे प्रारूप में जमकर रन बनाए हैं। इंग्लैंड की धरती पर रोहित शर्मा ने कुल 27 मैच खेले हैं जिसकी 27 पारियों में उन्होंने 64.90 की औसत से 1428 रन बनाए हैं। इसमें वनडे वर्ल्ड कप 2019 के मैच भी शामिल हैं जिसमें उन्होंने 5 शतक भी लगाए थे। इंग्लैंड की धरती पर रोहित ने 27 मैचों में 7 शतक भी जड़े हैं और उनका वहां बेस्ट रिकॉर्ड 140 रन रहा है। इंग्लैंड में उन्होंने 7 अर्धशतक भी लगाए हैं और इन मैचों में उनके बल्ले से 150 चौके और 32 छक्के भी निकले हैं।
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे: 14 जुलाई 2026, बर्मिंघम, दोपहर 3.30 बजे (IST)
दूसरा वनडे: 16 जुलाई 2026, कार्डिफ, शाम 5.30 बजे (IST)
तीसरा वनडे: 19 जुलाई 2026, लॉर्ड्स, दोपहर 3.30 बजे (IST)
तिलक पर खतरा! वैभव-अभिषेक ओपनर; चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11
India vs England Squad, IND vs ENG 1st T20 Match Playing 11: चौथे मैच में भारत के पास वापसी करने का बेहतरीन मौका है। इस मैच में संजू सैमसन की वापसी मुश्किल है। तिलक वर्मा की जगह पर खतरा जरूर मंडरा रहा है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
