आईपीएल 2026 के 30वें मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 15 रन की पारी खेली और वो मुंबई के लिए आईपीएल में 2000 रन बनाने वाले 7वें बल्लेबाज बन गए। यही नहीं अपनी इस पारी के बाद वो आईपीएल में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में 7वें नंबर पर भी आ गए। हालांकि इस टीम के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रोहित शर्मा हैं।

रोहित ने मुंबई के लिए बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

रोहित शर्मा आईपीएल 2026 में अच्छा खेल रहे हैं, लेकिन इंजरी की वजह से वो पिछले दो मैचों में नहीं खेल पाए हैं। वो पूरी तरह से ठीक होने के बाद वापसी करेंगे, लेकिन मुंबई के लिए इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं। हिटमैन रोहित ने आईपीएल में मुंबई के लिए अब तक खेले मैचों में कुल 6013 रन बनाए हैं। रोहित का सफर जारी है और ये आंकड़ा और बढ़ सकता है।

मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं और उन्होंने कुल 3824 रन अब तक बनाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर किरोन पोलार्ड हैं जिन्होंने 3412 रन बनाए हैं जबकि चौथे स्थान पर अंबाती रायुडू मौजूद हैं। अंबाती ने मुंबई के लिए कुल 2416 रन बनाए हैं जबकि सचिन तेंदुलकर 5वें स्थान पर हैं जिन्होंने कुल 2234 रन बनाए थे तो हीं इशान 2325 रन तो वहीं हार्दिक पंड्या 2012 रन के साथ छठे और सातवें नंबर पर हैं।

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

6013 रन – रोहित शर्मा
3824 रन – सूर्यकुमार यादव
3412 रन – किरोन पोलार्ड
2416 रन – अंबाती रायडू
2334 रन – सचिन तेंदुलकर
2325 रन – ईशान किशन
2012 रन – हार्दिक पंड्या

प्रियांश ने वैभव की बराबरी कर इशान, यशस्वी, राहुल, रजत का रिकॉर्ड तोड़ा; IPL में 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर वैभव के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इस मैच में 80 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली के लिए की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)