आईपीएल 2026 के 32वें लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रन से हरा दिया। इस लो स्कोरिंग मुकाबले में राजस्थान को जीत दिलाने में इस टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा का अहम योगदान रहा जिन्होंने पहले 29 गेंदों पर नाबाद 43 रन की पारी खेली और फिर 4 ओवर में 29 रन देकर एक विकेट भी लिया।

रवींद्र जडेजा को इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और आईपीएल में ये उनका 17वां प्लेयर ऑफ द मैच खिताब रहा। इसके साथ ही जडेजा ने सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में यूसुफ पठान से आगे निकल गए। हालांकि इस लीग में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं।

रोहित पहले नंबर पर, जडेजा ने यूसुफ को पीछे छोड़ा

आईपीएल में बतौर भारतीय खिलाड़ी रहित शर्मा ने सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने का गौरव अब तक हासिल किया है। रोहित शर्मा ने ये कमाल अब तक खेले मैचों में कुल 21 बार किया है और पहले नंबर पर हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं जिन्होंने कुल 19 बार प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने का कमाल किया है। वहीं इन दोनों के ठीक नीचे यानी तीसरे स्थान पर एमएस धोनी हैं जिन्होंने ऐसा 18 बार किया है।

रविंद्र जडेजा ने लखनऊ के खिलाफ 17वीं बार आईपीएल में प्लेयर ऑफ द मैच खिताब जीतने का कमाल किया और इस लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने यूसुफ पठान को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने ऐसा 16 बार किया था और वो पांचवें नंबर पर अब आ गए। इस सूची में केएल राहुल छठे स्थान पर हैं जिन्होंने ये खिताब इस लीग में अब तक 15 बार जीते हैं जबकि सुरेश रैना ने 14 बार ये खिताब जीते थे और वो लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार प्लेयर ऑफ द मैच बनने वाले टॉप-7 भारतीय खिलाड़ी

21: रोहित शर्मा
19: विराट कोहली
18: एमएस धोनी
17: रविंद्र जडेजा
16: यूसुफ पठान
15: केएल राहुल
14: सुरेश रैना

आईपीएल 2026 के 33वें लीग मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस के साथ है। इस मैच से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए आप हमारे साथ जुडें। (इस स्टोरी को पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें)