पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के 5वें लीग मैच में क्विंटन डिकॉक ने जो पारी खेली उसे अद्भुत कहा जा सकता है। इस मैच में मुंबई की शुरुआत काफी खराब रही थी और पहले 2 विकेट 12 रन पर ही गिर गए थे और उस दवाब की स्थिति में जिस तरह से डिकॉक ने खेला और टीम को मुश्किल से बाहर निकाला वो कमाल ही थी। डिकॉक ने शतकीय पारी खेली और मुंबई के लिए आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस पारी खेलने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए।

रोहित शर्मा नंबर 1, डिकॉक 7वें स्थान पर

आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए अगर सबसे ज्यादा 50 प्लस की पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की बात की जाए तो इसमें रोहित शर्मा पहले स्थान पर मौजूद हैं। रोहित शर्मा ने ऐसा कमाल अब तक इस टीम के लिए कुल 42 बार किया है जबकि दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्होंने मुंबई के लिए अब तक 31 बार 50 प्लस की पारी खेली है। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर किरोन पोलार्ड हैं जिन्होंने 16 बार ये किया था जबकि डिकॉक ने 11वीं बार मुंबई के लिए ऐसा किया और 7वें नंबर पर आ गए।

आईपीएल में एमआई के लिए सर्वाधिक 50+ स्कोर

42 – रोहित शर्मा
31- सूर्यकुमार यादव
16 – किरोन पोलार्ड
15- ईशान किशन
14 – सचिन तेंदुलकर
14- अंबाती रायडू
12 – लेंडल सिमंस
11 – क्विंटन डिकॉक

क्विंंटन डिकॉक ने की एबी की बराबरी

क्विंटन डिकॉक ने पंजाब के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया और एबी डिविलियर्स की बराबरी पर आ गए। डिकॉक अब इस लीग में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में एबी के साथ संयुक्त रूप से छठे नंबर पर आ गए। लिस्ट में विराट कोहली पहले स्थान पर मौजूद हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज

08: विराट कोहली
07: जोस बटलर
06: क्रिस गेल
05: केएल राहुल
04: डेविड वॉर्नर
04: संजू सैमसन
04: शेन वॉटसन
04: शुभमन गिल
03: क्विंटन डिकॉक
03: एबी डिविलियर्स

वैभव को रजत ने पछाड़ा, इशान से आगे अभिषेक; IPL 2026 के 23 मैचों के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बैटर

आईपीएल 2026 के 23वें मुकाबले में लखनऊ के खिलाफ 3 छक्के लगाने के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने वैभव को पीछे छोड़ दिया और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)