भारतीय टी20 क्रिकेट में अब बतौर कप्तान सूर्यकुमार यादव के चैप्टर का अंत हो चुका है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत दर्ज की साथ ही उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को किसी भी द्विपक्षीय सीरीज में हार नहीं मिली, लेकिन टीम के भविष्य को देखते हुए उन्हे इस पद से हटा दिया गया। खैर भारत को अब नया टी20 कप्तान मिलेगा, लेकिन सूर्यकुमार की सफलता को हमेशा याद किया जाएगा।

वैसे टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने की बात हो तो इस लिस्ट में सूर्यकुमार यादव पहले नंबर पर नहीं हैं। यही नहीं वो भारत की तरफ से भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान की लिस्ट में भी पहले नंबर पर नहीं हैं। हां, सूर्यकुमार यादव टॉप 5 कप्तानों की लिस्ट में जीत प्रतिशत के मामले में पहले नंबर पर जरूर हैं, लेकिन सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में वो चौथे स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा हैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज है जिन्होंने कुल 50 मैच बतौर कप्तान जीते थे और उनकी जीत का प्रतिशत 81 फीसदी थी। इस लिस्ट में पाकिस्तान टी20 टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने कुल 48 मैच जीते थे और उनकी जीत का प्रतिशत 61 फीसदी था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन हैं जिन्होंने 62 फीसदी मैच जीते थे।

टी20आई में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में सूर्यकुमार यादव चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने अपने टी20 करियर में कुल 42 मैच जीते थे और उनकी जीत का प्रतिशत 84 फीसदी है। वहीं सूर्या के साथ चौथे नंबर पर असगर अफगान और एमएस धोनी हैं। इन दोनों ने भी टी20आई में 40-40 मैच जीते थे, लेकिन असगर का जीत प्रतिशत 81 था जबकि धोनी का जीत प्रतिशत 60 था। वहीं इस सूची में 5वें स्थान पर आरोन फिंच हैं जिन्होंने कुल 41 मैच जीते थे और उनकी जीत फीसदी 56 था।

T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप-5 कप्तान (जीत प्रतिशत)

◎ 50 मैच: रोहित शर्मा (81%)
◎ 48 मैच: बाबर आजम (61%)
◎ 44 मैच: इयोन मोर्गन (62%)
◉ 42 मैच: सूर्यकुमार यादव (??%)
◎ 42 मैच: असगर अफगान (81%)
◎ 42 मैच: एमएस धोनी (60%)
◎ 41 मैच: एरोन फिंच (56%)

वैभव को मौका, श्रेयस कप्तान; आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए इन खिलाड़ियों को भारतीय टी20 टीम में मिल सकती है जगह

आयरलैंड व इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का चयन शनिवार को किया जाएगा। माना जा रहा है कि भारतीय टी20 टीम में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री हो सकती है तो वहीं श्रेयस अय्यर टी20 टीम के कप्तान बनाए जा सकते हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)