मुंबई के ओपनर बैटर रोहित शर्मा को आईपीएल 2026 के 30वें मैच में गुजरात के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में पूरी तरह से ठीक नहीं होने की वजह से शामिल नहीं किया गया। रोहित ठीक होने के बाद वापसी करेंगे, लेकिन अगर बात पिछले सीजन से लेकर आईपीएल 2026 के 29वें मैच तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाजों की करें तो रोहित शर्मा इस लिस्ट में 5वें नंबर पर हैं। रोहित अगर गुजरात के खिलाफ खेलते तो अपने रिकॉर्ड को बेहतर कर सकते थे।

वैभव और यशस्वी हैं नंबर 1

आईपीएल के पिछले सीजन से लेकर इस सीजन के 29वें मुकाबले तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर वैभव सूर्यवंशी और उनके राजस्थान के साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल एक साथ टॉप पर हैं। दोनों ने अब तक कुल 31-31 छक्के लगाए हैं। वहीं अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर 27 छक्कों के साथ मौजूद हैं। पंजाब किंग्स के युवा ओपनर प्रियांश आर्या 24 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

आईपीएल के पिछले सीजन से लेकर इस सीजन के 29वें मुकाबले तक पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में चौथे स्थान पर मिचेल मार्श और प्रभसिमरन सिंह मौजूद हैं जिन्होंने 23-23 छक्के जड़े हैं। रोहित शर्मा 21 छक्कों के साथ इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं जबकि उनसे ठीक पीछे फिल साल्ट हैं जिन्होंने कुल 20 छक्के जड़े हैं। ये आंकड़े आईपीएल में आगे होने वाले मैचों में बदल सकते हैं।

पिछले सीजन से लेकर अब तक IPL पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बैटर (छक्के पर बॉल)

31 छक्के: वैभव सूर्यवंशी (?.?)
31 छक्के: यशस्वी जयसवाल (9.5)
27 छक्के: अभिषेक शर्मा (8.0)
24 छक्के: प्रियांश आर्या (10.1)
23 छक्के: मिचेल मार्श (11.0)
23 छक्के: प्रभसिमरन सिंह (12.5)
21 छक्के: रोहित शर्मा (10.5)
20 छक्के: फिल साल्ट (12.9)

प्रियांश ने वैभव की बराबरी कर इशान, यशस्वी, राहुल, रजत का रिकॉर्ड तोड़ा; IPL में 20 से कम गेंदों पर अर्धशतक लगाने वाले टॉप-3 भारतीय

पंजाब किंग्स के ओपनर प्रियांश आर्या ने 19 गेंदों पर अर्धशतक लगाकर वैभव के इस रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। उन्होंने इस मैच में 80 गेंदों पर 182 रन की साझेदारी दूसरे विकेट के लिए कूपर कोनोली के लिए की। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)