रोहित शर्मा का वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा और उन्होंने इन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतकीय पारी खेली। रोहित ने इस वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 92 रन बनाए और वो शतक से चूक गए, लेकिन इन रन के दम पर वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। वहीं इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान शुभमन गिल शान के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं।

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर पहुंचे

रोहित शर्मा साल 2026 में वनडे प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए और उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया। रोहित शर्मा ने इस साल अब तक वनडे क्रिकेट में कुल 12 मैच खेले हैं और इनकी 12 पारियों में उन्होंने 50.33 की औसत से 604 रन बनाए हैं और इसमें 2 शतक व 2 अर्धशतक मौजूद हैं। रोहित शर्मा का इस साल वनडे में बेस्ट स्कोर 138 रन रहा है। वहीं उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ा जिन्होंने इस साल अब तक खेले 9 मैचों में 573 रन बनाए हैं जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं।

इस साल अब तक वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल मौजूद हैं जिन्होंने 12 मैचों में 3 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 895 रन बनाए हैं जिसमें उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 223 रन रहा है। इस साल वनडे में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली चौथे नंबर पर हैं जिन्होंने 9 मैचों में 552 रन बनाए हैं जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक और 3 अर्धशतक निकले हैं। वहीं 5वें स्थान पर दीपेंद्र एरी हैं जिन्होंने 14 मैचों में 513 रन बनाए हैं।

साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
शुभमन गिल2026-202612113895223*111.87754118.735011518
रोहित शर्मा2026-20261212060413850.33577104.672206726
जो रूट2026-2026994573111*114.665188.01150502
विराट कोहली2026-2026991552139*69468117.942314617
दीपेंद्र एरी2026-20261413051310039.4659086.94150429
आसिफ शेख2026-20261313049710238.2367373.841204811
तंजीद हसन2026-20261212148610744.18468103.841514622
शाई होप2026-20261092477162*68.1449496.552203513
डेरिल मिचेल2026-202666147313794.648497.72220459
तौहीद हृदय2026-2026121144338361.8554779.15031324

शुभमन गिल नंबर 1, रोहित रहे कोहली से आगे; वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय

वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल पहले नंबर पर रहे जबकि रोहित शर्मा, विराट कोहली से आगे रहे। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)