भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मुकाबले हो चुके हैं और इसमें से भारत ने पहला मैच जीता था जबकि इंग्लैंड ने दूसरा मैच जीतकर सीरीज को एक-एक से बराबर कर लिया। दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय टीम की तरफ से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय पारी जरूर खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं मिल सकी। वैसे भारत के पास अभी सीरीज जीतने का मौका है।

दूसरे नंबर पर खिसके शुभमन गिल

भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच के बाद बात अगर इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की हो तो इस लिस्ट में पहले नंबर पर जो रूट आ गए हैं जिन्होंने दूसरे वनडे में नाबाद 99 रन की पारी खेलकर इंग्लैंड को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं दूसरे मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ज्यादा बड़ी पारी नहीं खेल पाए और वो 31 रन बनाकर आउट हो गए साथ ही सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए।

भारत-इंग्लैंड दूसरे वनडे के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे मैच में अर्धशतक लगाने वाले विराट कोहली और श्रेयस अय्यर अब टॉप-5 में शामिल हो गए जबकि दूसरे वनडे मैच में 26 रन की पारी खेलने वाले रोहित शर्मा 10वें स्थान पर आ गए। जो रूट ने अब तक खेले 2 मैचों में सबसे ज्यादा 175 रन बनाए हैं जबकि शुभमन गिल के बल्ले से 2 मैचों में 111 रन निकले हैं। वहीं श्रेयस अय्यर ने 2 मैचों में 101 रन बनाए हैं जबकि कोहली ने दो मैचों में 70 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से 2 मैचों में कुल 37 रन निकले हैं।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज के 2 मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

प्लेयरसालमैचपारीनॉट आउटरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
जो रूट2026-202622217599*20983.73020151
शुभमन गिल2026-202622111180*111105105.71010171
श्रेयस अय्यर2026-20262201016650.512481.4501072
विराट कोहली2026-20262207065357297.2201090
लियान डासन2026-20261106868688381.9201061
अक्षर पटेल2026-20262215857*5857101.7501051
वाशिंगटन सुंदर2026-20262215452*546879.4101041
विल जैक्स2026-20262205030256379.3600050
बेन डकेट2026-2026220434321.54693.4700162
रोहित शर्मा2026-2026220372618.56854.4100021

रोहित शर्मा ने तोड़ा इंजमाम-उल-हक का रिकॉर्ड, वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 26 रन की पारी खेली और वो वनडे प्रारूप में रन बनाने के मामले में पूर्व पाकिस्तानी कप्तान इंजमाम-उल-हक से आगे निकल गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)