टी20 प्रारूप में एक से बढ़कर एक बैटर हुए हैं जो तेज गति से रन बनाने के लिए जाने जाते हैं। मॉडर्न डे क्रिकेट में टी20 प्रारूप का स्वरूप तो और ज्यादा बदल गया है जहां बल्लेबाज गेंदबाजों की बेहरमी से पिटाई करते हैं और खूब चौके व छक्के लगाते हैं। आइए जानते हैं कि टी20 प्रारूप में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज कौन-कौन हैं। हालांकि इस लिस्ट में फिलहाल तो भारत के सिर्फ दो बैटर ही शामिल हैं।
एलेक्स हेल्स ने जड़े हैं सबसे ज्यादा चौके
टी20 प्रारूप में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में एलेक्स हेल्स सबसे ऊपर चल रहे हैं यानी वो टॉप-10 में पहले स्थान पर हैं जिन्होंने अब तक खेले 528 मैचों में 1560 चौके लगाए हैं। इसके बाद यानी दूसरे नंबर पर जेम्स विंस हैं जिनके बल्ले से 477 मैचों में कुल 1494 चौके निकले हैं। तीसरे स्थान पर पूर्व कंगारू बैटर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने 439 मैचों में 1464 चौके लगाए हैं तो वहीं चौथे स्थान पर जोस बटलर 510 मैचों में 1313 चौके लगाकर मौजूद हैं।
कोहली से आगे हैं बाबर आजम
टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पाकिस्तान के बैटर बाबर आजम विराट कोहली से आगे हैं। बाबर आजम ने अब तक 359 मैचों में 1305 चौके लगाए हैं और वो 5वें स्थान पर हैं जबकि विराट कोहली ने अब तक खेले 430 मैचों में 1283 चौके जड़े हैं और वो छठे स्थान पर हैं। विराट कोहली टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के रिटायरमेंट ले चुके हैं और सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हैं जबकि बाबर आजम नेशनल टीम के अलावा दुनिया के सभी टी20 लीग में खेलते हैं।
रोहित शर्मा हैं 10वें स्थान पर
टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा फिलहाल 10वें स्थान पर हैं जिन्होंने 472 मैचों में 1131 चौके लगाए हैं तो वहीं क्विंटन डिकॉक इस लिस्ट में 7वें स्थान पर हैं जिन्होंने 444 मैचों में 1242 चौके लगाए हैं। जेसन रॉय 8वें स्थान पर 428 मैचों में 1197 चौके लगाकर मौजूद हैं जबकि क्रिस गेल 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने 463 मैचों में 1132 चौके लगाए थे।
T20I में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले दुनिया के टॉप-10 बैटर
एलेक्स हेल्स- 528 मैच- 1560 चौके
जेम्स विंस- 477 मैच- 1494 चौके
डेविड वॉर्नर- 439 मैच- 1464 चौके
जोस बटलर- 510 मैच- 1313 चौके
बाबर आजम- 359 मैच- 1305 चौके
विराट कोहली- 430 मैच- 1283 चौके
क्विंटन डिकॉक- 444 मैच- 1242 चौके
जेसन रॉय- 428 मैच- 1197 चौके
क्रिस गेल- 463 मैच- 1132 चौके
रोहित शर्मा- 472 मैच- 1131 चौके
वैभव आउट, संजू-अभिषेक ओपनर, 3 फास्ट बॉलर; आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 के लिए आकाश ने चुनी भारत की संभावित प्लेइंग 11
आयरलैंड के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग 11 में आकाश चोपड़ा ने वैभव को जगह नहीं दी। उन्होंने कहा कि मैं न्याय के साथ जाना पसंद करूंगा और न्याय यही है कि वैभव को अभी इंतजार करना चाहिए और भारत के टॉप-3 बैटर संजू, अभिषेक और इशान होने चाहिए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
