रोहित शर्मा का रिकॉर्ड साल 2026 में वनडे इंटरनेशनल में शानदार रहा है। उन्होंने 13 मैचों में 2 शतक और दो अर्धशतक लगाते हुए 600 से अधिक रन बनाए हैं। वह इस साल वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज भी हैं। उनके अलावा इस लिस्ट में विराट कोहली और शुभमन गिल भी शामिल हैं। इंग्लैंड के वनडे व टी20 कप्तान हैरी ब्रूक लिस्ट में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं।

रोहित शर्मा ने साल 2026 में अब तक 13 वनडे मुकाबले खेलते हुए 26 छक्के लगाए हैं। वह इस साल वनडे इंटरनेशनल में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज हैं। उनके बाद लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद हैरी ब्रूक ने इस साल अब तक 24 छक्के लगाए हैं। बांग्लादेश के तंजिद हसन लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं और उन्होंने अब तक 23 छक्के वनडे इंटरनेशनल में इस साल लगाए हैं।

विराट कोहली और शुभमन गिल भी लिस्ट का हिस्सा

विराट कोहली का फॉर्म भी साल 2026 में शानदार रहा है। उन्होंने 2026 में 10 वनडे मैचों की 10 पारियों में 626 रन बनाए हैं। उनके नाम इस साल अब तक 18 छक्के दर्ज हैं। भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इस साल 13 वनडे मैचों की 12 पारियों में 932 रन बनाए हैं और वह भी 18 छक्के लगा चुके हैं। इस लिस्ट में शुभमन गिल 10वें स्थान पर मौजूद हैं। मिचेल मार्श, विराट कोहली, रहमनुल्लाह गुरबाज और शुभमन गिल इन चारों के नाम पूरे साल 18-18 छक्के दर्ज हैं।

वनडे इंटरनेशनल में 2026 में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

खिलाड़ीदेशमैचपारीरनHSAVGगेंदेंSR100s50s0s4s6s
रोहित शर्माभारत131360413846.46583103.602216726
हैरी ब्रूकइंग्लैंड131361220251.00489125.152205524
तंजीद हसनबांग्लादेश141453310741.00512104.101515523
कर्टिस कैंफरआयरलैंड9944110649.00360122.501313320
ब्रैंडन मैकमुलेनस्कॉटलैंड109370100*46.25319115.981313719
गुलशन झानेपाल161436361*33.00359101.110202419
मिचेल मार्शऑस्ट्रेलिया662978449.50227130.830403218
विराट कोहलीभारत1010626139*69.55519120.612415918
रहमानुल्लाह गुरबाजअफगानिस्तान101034410234.40282121.981103718
शुभमन गिलभारत1312932223*103.55810115.0635012018

HS: सर्वोच्च स्कोर
AVG: औसत
SR: स्ट्राइक रेट

(आंकड़ों का सोर्स क्रिकइंफो है)

विराट कोहली बने नंबर 1, टूट गया सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड; ODI में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 10 बैटर

विराट कोहली ने ऑकलैंड वनडे में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह वनडे इंटरनेशनल में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ नंबर 1 की कुर्सी कब्जा ली है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर