भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 में भले ही चर्चा का विषय रहा हो, लेकिन 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए सभी भारतीय फैंस की उम्मीदें मजबूत होंगी। भारत को तीन मैचों की वनडे सीरीज 14 से 19 जुलाई तक इंग्लैंड के खिलाफ खेलनी है। इस सीरीज में सभी की नजरें होने वाली हैं दिग्गज रोहित शर्मा और विराट कोहली पर। नजरें होना भी लाजिमी है क्योंकि यही दोनों खिलाड़ी लगातार भारत के लिए वनडे क्रिकेट में परफॉर्म कर रहे हैं।

इसके लिए आंकड़े साफ हैं अगर 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद की बात करें तो सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं। वह टॉप 10 भारतीयों में एकमात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने 1000 रन 19 नवंबर 2023 के बाद से वनडे क्रिकेट में बनाए हैं। जबकि विराट कोहली भी इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। एक तरफ इन दिग्गजों के भविष्य पर और 2027 वर्ल्ड कप में खेलने पर सस्पेंस है। दूसरी तरफ यह आंकड़ें बताते हैं कि क्यों यह दोनों खिलाड़ी आज भी भारतीय क्रिकेट का स्तंभ हैं।

2023 वर्ल्ड कप के बाद सबसे ज्यादा ODI रन बनाने वाले भारतीय

खिलाड़ी मैच पारियां नाबाद रन उच्चतम स्कोर औसत सामना की गई गेंदें स्ट्राइक रेट 100s50s0s4s6s
रोहित शर्मा232311011121*45.95962105.0927011340
विराट कोहली1919394913559.3197497.434528217
शुभमन गिल 2019292015454.1196395.5335011315
श्रेयस अय्यर212017047937.0577091.420606315
केएल राहुल 24207656112*50.46623105.291324818
अक्षर पटेल17152377522946281.6010327
यशस्वी जायसवाल662285116*71.2529297.6200347
इशान किशन32015912579.5101157.42100178
रविंद्र जडेजा131051493229.815695.51000111
वाशिंगटन सुंदर14111140301416982.8400084

2023 वर्ल्ड कप के बाद भारत के लिए सबसे ज्यादा 24 वनडे केएल राहुल ने ही खेले हैं। उनका प्रदर्शन लगातार इस दौरान अहम रहा है। वर्ल्ड कप फाइनल में उनकी धीमी पारी की भले आलोचना हुई होगी। मगर उनका उसके बाद न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अफगानिस्तान सीरीज में मध्यक्रम में प्रदर्शन काफी अहम था। वह इस लिस्ट में भी पांचवें स्थान पर हैं। जबकि इशान किशन ने महज 3 मैच खेलते हुए टॉप 10 में जगह बनाई है।

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले ब्रैंडन मैकुलम ने इंग्लैंड टेस्ट टीम कोच पद से दिया इस्तीफा

ब्रैंडन मैकुलम ने इंग्लैंड टेस्ट टीम के कोच पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही इंग्लैंड का चार साल लंबा बैजबॉल युग भी समाप्त हो गया। हालांकि मैकुलम इंग्लैंड वनडे और टी20 टीम के कोच बने रहेंगे। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर