भारत के लिए 159 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले रोहित शर्मा और 125 टी20 इंटरनेशनल खेलने वाले विराट कोहली का कब्जा कई रिकॉर्ड लिस्ट में टॉप पर है। रोहित और विराट इस फॉर्मेट में भारत के टॉप स्कोरर भी हैं। सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर के मामले में भी रोहित टॉप पर हैं तो विराट दूसरे पर मौजूद हैं। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 49 टी20 इंटरनेशनल में ही अपना कद काफी ऊंचा बना लिया है। वह भारत के लिए टी20 में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने के मामले में टॉप 5 का हिस्सा हैं।

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ चेस्टर ली स्ट्रीट में पहले वनडे में 1 जुलाई 2026 को 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। इस पारी में अभिषेक ने अपने 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के भी पूरे किए। गेंदों के लिहाज से वह टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बने। जबकि 20 गेंद पर उन्होंने शतक लगाया और इंग्लैंड में सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल पचासा लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। इसी के साथ वह पांचवें सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

T20I में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले शीर्ष 10 भारतीय

खिलाड़ीमैचपारीरनउच्चतम स्कोर1005050+औसतगेंदें खेलींस्ट्राइक रेट4s6s
रोहित शर्मा1591514231121*5323732.053003140.89383205
विराट कोहली1251174188122*1383948.693056137.04369124
सूर्यकुमार यादव11310732721174252936.352008162.94297179
केएल राहुल72682265110*2222437.751628139.1219199
अभिषेक शर्मा494815461352111333.633.6193.25152102
शिखर धवन68661759920111127.921392126.3619150
इशान किशन484813411031101128.53915146.5513570
संजू सैमसन6557140511136927.01904155.4211684
हार्दिक पंड्या138109228871*09928.241568145.91168126
तिलक वर्मा52491477120*27943.441035142.711673

अभिषेक शर्मा ने अपने छोटे करियर में ही यह बड़ा कमाल कर दिया है। वह फिलहाल अब लंबे समय तक नंबर 5 पर ही इस लिस्ट में रहेंगे। क्योंकि केएल राहुल से वह काफी पीछे हैं। हां उन्हें अन्य खिलाड़ियों से बचना होगा, क्योंकि उनके पीछे तिलक वर्मा, संजू सैमसन, इशान किशन जैसे धाकड़ खिलाड़ी शामिल हैं। हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ उनकी एक अर्धशतकीय पारी में से एक रन कम करते हुए उसे 49 रन का किया गया था।

अभिषेक शर्मा नंबर 1, T20I में पूरे किए सबसे तेज 100 छक्के; रोहित शर्मा और विराट कोहली के क्लब में भी शामिल

अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 24 गेंद पर 59 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 100 छक्के भी पूरे किए। वह सबसे तेज ऐसा करने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बने। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर