भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में 14 रन से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में भारतीय उपकप्तान तिलक वर्मा ने बल्ले से 16 गेंद पर 28 रन का योगदान दिया। वहीं फील्डिंग में उन्होंने दो बेहतरीन कैच भी पकड़े। इसी के साथ वह टी20 इंटरनेशनल में बतौर फील्डर 50 कैच लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए। उन्होंने पांचवें स्थान पर जगह बनाई।

इस मैच से पहले तिलक वर्मा के नाम टी20 इंटरनेशनल में 48 कैच दर्ज थे। अब वह 50 कैच लेकर खास क्लब में शामिल हुए। वहीं अब उनके निशाने पर विराट कोहली के 54 टी20 इंटरनेशनल कैचों का रिकॉर्ड भी है। विराट अब टी20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में तिलक आसानी से यह रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इस मामले में रोहित शर्मा नंबर 1 पर हैं।

आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में बतौर फील्डर (विकेटकीपर नहीं) सबसे ज्यादा 65 कैच रोहित शर्मा ने भारत के लिए लपके थे। उनके बाद लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं हार्दिक पंड्या जिन्होंने 64 कैच लिए हैं।

वहीं पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली 54 के बाद अब तिलक वर्मा 50 कैचों के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गए। अगर टॉप 10 की सूची की बात करें तो इसमें अक्षर पटेल, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, रविंद्र जडेजा और शिवम दुबे भी मौजूद हैं।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप 10 भारतीय फील्डर

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीकरियर अवधिमैचपारियांकैचएक मैच में सर्वाधिक कैचकैच प्रति पारी
रोहित शर्मा2007–20241591596530.408
हार्दिक पंड्या2016–2026*1381376430.467
सूर्यकुमार यादव2021–2026*1131115830.522
विराट कोहली2010–20241251245430.435
तिलक वर्मा2023–2026*68665030.757
अक्षर पटेल2015–2026*1101064420.415
सुरेश रैना2006–201878784230.538
रिंकू सिंह2023–2026*48474040.851
रवींद्र जडेजा2009–202474742830.378
शिवम दुबे2019–2026*81772720.350

(नोट: * के साथ अंकित खिलाड़ियों का करियर अभी जारी है, बाकी रिटायरमेंट ले चुके हैं)

VIDEO: चौके की गलतफहमी पड़ी भारी, अक्षर पटेल बचे, तिलक वर्मा हुए रन आउट

भारत की पारी में 17वें ओवर में अक्षर पटेल ने गुडाकेश मोती की गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर-लेग बाउंड्री की तरफ फ्लिक किया। बाउंड्री पर तैनात कामिल पूरन ने डाइव लगाकर गेंद को बाउंड्री तक पहुंचने से रोक दिया। भारतीय बल्लेबाजों को लगा कि यह चौका है और वे आराम से अपनी-अपनी छोर पर क्रीज की ओर बढ़ने लगे। इसी बीच तिलक रन आउट हो गए। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर