टी20 इंटरनेशनल में अगर सबसे ज्यादा शतकों की बात होती है तो हिटमैन रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले आता है। पूर्व भारतीय विश्व विजेता कप्तान के नाम 5 शतक दर्ज हैं। वह दुनियाभर में भी ग्लेन मैक्सवेल के साथ संयुक्त रूप से नंबर 1 पर काबिज हैं। अगर भारतीयों की बात करें तो रोहित शर्मा के बाद एक और विश्व विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा स्टार बल्लेबाज और ओपनर्स संजू सैमसन व अभिषेक शर्मा लिस्ट में तीसरे व चौथे नंबर पर मौजूद हैं। दोनों के नाम 3-3 शतक टी20 इंटरनेशनल में दर्ज हैं। तिलक वर्मा और केएल राहुल भी इस लिस्ट में शामिल हैं जिनके नाम 2-2 शतक दर्ज हैं। इन 6 बल्लेबाजों के अलावा भारत के लिए किसी ने टी20 इंटरनेशनल में एक से ज्यादा शतक नहीं लगाए हैं।

सुरेश रैना, विराट कोहली, शुभमन गिल, इशान किशन, दीपक हुड्डा, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ और श्रेयस अय्यर ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए एक- एक शतक लगाया है। यानी भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में कुल 14 भारतीय बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय

खिलाड़ीमैचपारियांनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतगेंदेंस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
रोहित शर्मा159151194,231121*32.053,003140.8953212383205
सूर्यकुमार यादव113107173,27211736.352,008162.944257297179
अभिषेक शर्मा656422,03613532.831,039195.953148196141
संजू सैमसन756751,66311126.821,059157.0339814298
तिलक वर्मा6864241,791120*44.771,219146.92210413890
केएल राहुल726882,265110*37.751,628139.12222519199
इशान किशन64644191810331.961300147.53113319888
विराट कोहली125117314188122*48.693056137.041387369124
यशस्वी जायसवाल2322272310036.15440164.311528238
ऋतुराज गायकवाड़23204633123*39.56441143.531416524

अभिषेक शर्मा नंबर 1, संजू-इशान भी लिस्ट में; T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले टॉप 10 भारतीय

अभिषेक शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने रोहित शर्मा का 9 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है। इसी के साथ टॉप 10 की लिस्ट बदल गई है। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर