पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज के बाद और भारत व न्यूजीलैंड के बीच शुरू होने वाले वनडे सीरीज से पहले बात अगर साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की करें तो हैरी ब्रुक अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में हैरी ब्रुक ने 4 मैचों में 12 छक्के लगाए थे और उन्होंने बांग्लादेश के तंजीद हसन को पीछे छोड़ दिया। वहीं इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों की बात करें तो शुभमन गिल टॉप-5 से बाहर हैं।

रोहित शर्मा नंबर 1, हैरी ब्रुक दूसरे स्थान पर पहुंचे

हैरी ब्रुक ने पाकिस्तान में खेले गए वनडे ट्राई सीरीज में 4 मैचों में 12 छक्के लगाए और वो साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए। हैरी ब्रुक ने इस साल अब तक खेले 13 वनडे मैचों में कुल 24 छक्के लगाए हैं और वो तंजीद हसन से आगे निकल गए जिन्होंने 14 मैचों में 23 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा बने हुए हैं जिन्होंने 12 मैचों में 26 छक्के लगाए हैं।

2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शुभमन गिल छठे नंबर पर मिचेल मार्श और रहमानुल्लाह गुरबाज के साथ संयुक्त रूप से मौजूद हैं। गिल ने अब तक खेले 12 मैचों में 18 छक्के लगाए हैं जबकि मिचेल मार्श ने 6 मैचों में 18 सिक्स जड़े हैं तो वहीं गुरबाज ने अब तक खेले 10 मैचों में इतने ही छ्क्के लगाए हैं। वहीं विराट कोहली इस लिस्ट में 7वें स्थान पर मौजूद हैं जिन्होंने 9 मैचों में 17 छक्के लगाए हैं। (ये आंकड़े क्रिकइंफो से लिए गए हैं जिनमें बाद में बदलाव हो सकते हैं।)

साल 2026 में वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाज

बल्लेबाजसालमैचपारीनाबादरनबेस्ट स्कोरऔसतगेंदस्ट्राइक रेट10050046
रोहित शर्मा2026-20261212060413850.33577104.672206726
हैरी ब्रुक2026-20261313161220251489125.152205524
तंजीद हसन2026-20261414153310741512104.11515523
कर्टिस कैम्फर2026-202688044110655.12359122.841303320
ब्रैंडम मैकमुलेन2026-20261091370100*46.25319115.981313719
गुलशन झा2026-20261614336361*33359101.110202419
मिचेल मार्श2026-20266602978449.5227130.830403218
रहमानुल्लाह गुरबाज2026-20261010034410234.4282121.981103718
शुभमन गिल2026-202612113895223*111.87754118.735011518
विराट कोहली2026-2026991552139*69468117.942314617

श्रेयस अय्यर नंबर 1, टूटा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड; T20I में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 भारतीय कप्तान

श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 27 रन की पारी खेली और वो अब भारत की तरफ से टी20आई में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए और रोहित शर्मा के 4 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)