चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में पहली जीत की तलाश में है और इस सीजन में ऋतुराज की टीम को पहले दो मैचों में हार मिल चुकी है। तीसरे मैच में सीएसके के सामने आरसीबी की चुनौती होगी, लेकिन इस मुकाबले से पहले जानते हैं कि इस लीग में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप 5 कप्तान कौन हैं।
आईपीएल में सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में रोहित शर्मा पहले स्थान पर हैं जबकि इस लिस्ट में संजू सैमसन चौथे स्थान पर हैं जबकि श्रेयस अय्यर इस सूची में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं। कमाल की बात ये है कि इस लिस्ट में 5वें नंबर पर कुल 4 खिलाड़ी संयुक्त रूप से मौजूद हैं।
रोहित ने सीएसके के खिलाफ जीते हैं सबसे ज्यादा मैच
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले कप्तान रोहित शर्मा थे। रोहित ने बतौर कप्तान सीएसके के खिलाफ 22 मैच खेले थे जिसमें उन्हें 12 मैचों में जीत मिली थी जबकि इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर हैं जिन्होंने सीएसके के विरुद्ध 12 मैचों में अब तक कप्तानी की है और इनमें उन्हें 7 मैचों में जीत मिली है।
इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर एडम गिलक्रिस्ट और गौतम गंभीर हैं जिन्होंने बतौर कप्तान सीएसके के खिलाफ 6-6 मैच जीते थे। गिलक्रिस्ट ने सीएसके के खिलाफ 10 जबकि गंभीर ने इस टीम के खिलाफ 13 मैचों में कप्तानी की थी। संजू सैमसन इस सूची में चौथे स्थान पर हैं जिन्होंने सीएसके के खिलाफ 7 मैचों में कप्तानी की थी और इसमें से उन्होंने 5 मैच जीते थे।
सीएसके के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट में 5वें नंबर पर संयुक्त रूप से चार खिलाड़ी जैसे कि सचिन तेंदुलकर, केएल राहुल, शेन वॉर्न और विराट कोहली मौजूद हैं। सचिन ने इस टीम के खिलाफ 7 मैचों में जबकि केएल राहुल ने 8 जबकि शेन वॉर्न ने 9 मैचों में तो वहीं कोहली ने इस टीम के खिलाफ 15 मैचों में कप्तानी की थी। इन सभी खिलाड़ियों ने बतौर कप्तान 4-4 मैच जीते थे।
CSK के खिलाफ बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले खिलाड़ी
12 जीत – रोहित शर्मा (22 मैच)
7 जीत – श्रेयस अय्यर (12 मैच)
6 जीत – एडम गिलक्रिस्ट (10 मैच)
6 जीत – गौतम गंभीर (13 मैच)
5 जीत – संजू सैमसन (7 मैच)
4 जीत – सचिन तेंदुलकर (7 मैच)
4 जीत – केएल राहुल (8 मैच)
4 जीत – शेन वॉर्न (9 मैच)
4 जीत – विराट कोहली (15 मैच)
ये खबरें भी पढ़ें
रोहित ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
