भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में निराश किया और वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इस मैच में रोहित ने 6 गेंदों का सामना किया, लेकिन एक भी रन बनाने में कामयाब नहीं हो पाए और काइल जैमिसन की गेंद पर मिचेल सैंटनर के हाथों कैच आउट हो गए। रोहित बेशक इस मैच में खाता नहीं खोल पाए, लेकिन उनके पास अभी रन बनाने का मौका है क्योंकि 4 मैच शेष बचे हैं।
रोहित के पास 600 छक्के पूरे करने का मौका
रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 392 पारियों में कुल 593 छक्के लगाए हैं और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ अगले 4 मैचों में अगर 7 छक्के लगा देते हैं तो वो इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। वैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में फिलहाल नंबर एक पर बने हुए हैं। वो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में भारत की तरफ से भी सबसे ज्यादा छक्के (49) लगाने वाले बैटर हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस गेल हैं जिन्होंने 506 पारियों में 529 छक्के लगाए थे जबकि इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कीवी बैटर मार्टिन गप्टिल मौजूद हैं जिन्होंने 351 पारियों में कुल 352 छक्के लगाे थे। इस लिस्ट में श्रीलंका के पूर्व बैटर सनत जयसूर्या भी मौजूद हैं जिन्होंने 563 पारियों में 335 छक्के लगाए थे जबकि पांचवें स्थान पर डेविड वॉर्नर हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर ओपनर 462 पारियों में 312 छक्के लगाए थे।
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 ओपनर
593 छक्के – रोहित शर्मा (392 पारियां)
529 छक्के – क्रिस गेल (506 पारियां)
352 छक्के – मार्टिन गप्टिल (351 पारियां)
335 छक्के – सनत जयसूर्या (563 पारियां)
312 छक्के – डेविड वॉर्नर (462 पारियां)
विराट कोहली-अर्शदीप सिंह नंबर 1, शुभमन गिल शीर्ष 5 में; भारत-न्यूजीलैंड पहले वनडे के बाद टॉप-5 बल्लेबाज-गेंदबाज
विराट कोहली ने पहले वनडे में कीवी टीम के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए जबकि अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। पहले वनडे के बाद कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर रहे। वहीं गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने बाजी मारी। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
