रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में तीसरे वनडे मैच में दिल जीतने वाला पारी खेली। इस मैच से पहले ऐसी खबरें सामने आ रही थी ये रोहित का आखिरी वनडे मैच हो सकता है और वो शायद ही भारत के लिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेल सकते हैं। यही नहीं बीसीसीआई ने उनसे बात कर ली है कि वो अब उनके आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन इन सारी बातों और अच्छे प्रदर्शन के दवाब के बीच रोहित ने दिखा दिया कि वो क्या कुछ कर सकते हैं।

रोहित ने भारत के लिए शतकीय पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं मिली पर रोहित ने पूरे देश का दिल अपने खेल के जरिए जरूर जीत लिया साथ ही अपने इस शतक के दम पर सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित इस शतक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय ओपनर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

रोहित ने बतौर ओपनर लगाया 46वां शतक

रोहित ने बतौर भारतीय ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 46वां शतक लगाया और सचिन तेंदुलकर के 45 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। अब इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय ओपनर के तौर पर रोहित के नाम सबसे ज्यादा शतक हो गया और वो पहले नंबर पर आ गए जबकि सचिन तेंदुलकर दूसरे स्थान पर आ गए। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर वीरेंद्र सहवाग 36 शतक के साथ मौजूद हैं जबकि सुनील गावस्कर 34 शतक के साथ चौथे नंबर पर हैं। शिखर धवन लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं।

भारतीय ओपनर द्वारा सबसे ज्यादा इंटरनेशनल शतक

◎ 46 शतक- रोहित शर्मा
◎ 45 शतक- सचिन तेंदुलकर
◎ 36 शतक- वीरेंद्र सहवाग
◎ 34 शतक- सुनील गावस्कर
◎ 24 शतक- शिखर धवन

रोहित ने सचिन को पीछे छोड़ा

रोहित शर्मा ने वनडे में चेज करते हुए अपना 18वां शतक लगाया और वो भारत की तरफ से चेज करते हुए वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर आ गए। उन्होंने सचिन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने वनडे में चेज करते हुए कुल 17 शतक लगाए थे। इस लिस्ट में विराट कोहली 29 शतक के साथ पहले नंबर पर हैं जबकि क्रिस गेल 12 शतक के साथ चौथे स्थान पर हैं।

वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक

◎ 29 शतक: विराट कोहली
◎ 18 शतक: रोहित शर्मा
◎ 17 शतक: सचिन तेंदुलकर
◎ 12 शतक: क्रिस गेल

रोहित शर्मा ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड; SENA टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज

रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और SENA देशों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर आ गए। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)