भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेल रही है। उसी बीच अब रोहित शर्मा के करियर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक सेलेक्टर्स और टीम इंडिया के मैनेजमेंट ने अब रोहित शर्मा से आगे बढ़ने का मन बना लिया है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला लॉर्ड्स के मैदान पर रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मैच हो सकता है।
इंडियन एक्सप्रेस की एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार यह पता चला है कि भारतीय चयन समिति ने रोहित शर्मा और कोच गौतम गंभीर को पिछले हफ्ते ही इसकी जानकारी दे दी थी। इसके मुताबिक चयनकर्ताओं ने अब रोहित के साथ आगे नहीं जाने का मन बनाया है। चयन समिति अब युवाओं को आगे लाना चाहती है। यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को मैनेजमेंट मौका देना चाहता है और आगामी 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करना चाहता है।
रोहित शर्मा नहीं हैं खुश!
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक सूत्र द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक यह कहा गया,”चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को यह जानकारी दे दी गै कि वह भविष्य की प्लानिंग में शामिल नहीं हैं। मैनेजमेंट ने इंग्लैंड दौरे के बाद उनसे आगे बढ़ने का मन बना लिया है। हालांकि, वह आगे खेलना चाहते हैं और खासतौर से अपनी फिटनेस पर काम करने के बाद। मगर चयनकर्ताओं ने इस बारे में जानकारी देने के बाद गेंद को रोहित शर्मा के पाले में ही छोड़ दिया और भविष्य पर खुद अंतिम फैसला लेने की बात कही।”
रिपोर्ट में यह जानकारी भी सामने आई है कि बीसीसीआई के कुछ अधिकारियों से रोहित शर्मा की बात हुई है। रोहित इस फैसले से नाखुश भी हैं। रोहित शर्मा ने 2024 में टी20 इंटरनेशनल और पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। उसके बाद शुभमन गिल को वनडे का कप्तान भी बनाया गया था और रोहित से कप्तानी छिन गई थी। अब रोहित को टीम मैनेजमेंट ने स्क्वाड से भी बाहर करने का मन बना लिया है।
कैसा रहा रोहित शर्मा का करियर रिकॉर्ड?
रोहित शर्मा के करियर रिकॉर्ड की बात करें तो वनडे इंटरनेशनल में उन्होंने भारत को एशिया कप, चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब दिलाए। इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी में भी भारत उनकी कप्तानी में चैंपियन बना। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया उपविजेता भी उनकी कप्तानी में रही थी। रोहित ने वनडे इंटरनेशनल में 278 पारियों में 11731 रन बनाए हैं जिसमें 33 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बाद भी वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मगर फिर भी उनको लेकर लिया गया यह फैसला समझ के परे है।
विराट कोहली का 78वां पचासा; इंग्लैंड के खिलाफ विवियन रिचर्ड्स की बराबरी की, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटा
भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ वनडे में 65 रन की पारी खेली। उनके वनडे करियर का यह 78वां पचासा था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में 33वां फिफ्टी प्लस स्कोर रहा। क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर
