भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का समापन हो गया और शुभमन गिल की कप्तानी में भारत को 1-2 से इस सीरीज में हार मिली। इस वनडे सीरीज के बाद बात अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की करें तो रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में 138 रन की पारी खेलकर टॉप-5 में एंट्री मार ली तो वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल दूसरे नंबर पर रहे। इस वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर जो रूट रहे।

गिल ने भारत के लिए बनाए सबसे ज्यादा रन

जो रूट ने इस वनडे सीरीज में 3 मैचों में सबसे ज्यादा 249 रन बनाए जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल रहे। वहीं शुभमन गिल ने इस वनडे सीरीज में खेले 3 मैचों में 2 अर्धशतक की मदद से 188 रन बनाए और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर रहे। वहीं ओवरऑल वो दूसरे नंबर पर रहे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर 3 मैचों में 184 रन बनाकर रहे और उनके बल्ले से एक अर्धशतकीय पारी निकली।

इस लिस्ट में रोहित शर्मा चौथे स्थान पर रहे जिन्होंने 3 मैचों में एक शतक की मदद से कुल 175 रन बनाए और वो इस वनडे सीरीज में भारत की तरफ से शतक लगाने वाले इकलौते बैटर भी रहे। विराट कोहली ने इस वनडे सीरीज के 3 मैचों में 144 रन बनाए और पांचवें नंबर पर रहे जबकि उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले। श्रेयस अय्यर ने 3 मैचों में 101 रन बनाए और लिस्ट में 7वें स्थान पर रहे।

भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर

प्लेयरसालमैचपारीनॉट आउटरनबेस्ट स्कोरऔसतबॉलस्ट्राइक रेट100500चौकेछक्के
जो रूट2026-20263*3324999*25796.88030241
शुभमन गिल2026-20263*3118880*9418999.47020272
बेन डकेट2026-20263*3018414161.33181101.65101243
रोहित शर्मा2026-20263*3017513858.3317898.31100196
विराट कोहली2026-20263*301447448132109.09020133
जैकब बेथेल2026-20263*301099136.3313481.34010132
श्रेयस अय्यर2026-20263*301016633.6612779.5201172
लियान डासन2026-20261106868688381.9201061
जोस बटलर2026-20263*316341*31.54514000054
अक्षर पटेल2026-20263*316057*306010001051

वैभव दिखेंगे एक्शन में, भारत अब जिम्बाब्वे के साथ खेलेगा 3 मैचों की टी20 सीरीज, शाम में 7.30 नहीं इतने बजे शुरू होगा मैच

इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। इस सीरीज में एक बार फिर से वैभव एक्शन में नजर आएंगे। ये मैच शाम में कितने बजे शुरू होगा और कब खेले जाएंगे इसकी पूरी जानकारी यहां उपलब्ध है। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)