रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी अच्छी रही है। उन्होंने अपनी टीम के लिए इस सीजन के पहले मुकाबले में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, लेकिन दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वो अर्धशतक से चूक गए, लेकिन 35 रन की उपयोगी पारी टीम के लिए खेली। इस पारी के दम पर रोहित शर्मा ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया।
रोहित शर्मा ने कूपर कोलोनी को छोड़ा पीछे
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 35 रन की पारी खेली और ऑरेंज कैप अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा ने पंजाब किंग्स के बैटर कूपर कोलोनी को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने अब तक खेले दो मैचों में अपनी टीम के लिए कुल 108 रन बनाए हैं जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है। कूपर कोलोनी ने इन 2 मैचों में नाबाद 78 रन की पारी भी खेली है। कूपर अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
रोहित शर्मा की बात करें तो उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले 2 मैचों में एक अर्धशतक की मदद से कुल 113 रन बनाए हैं। रोहित का अब तक का बेस्ट स्कोर 78 रन रहा है जबकि उनका औसत 56.50 का है। इन दोनों मैचों में रोहित का स्ट्राइक रेट 176.56 का रहा है और उनके बल्ले से अब तक 11 चौके और 7 छक्के निकले हैं।
इस सीजन में 8वें मैच तक अगर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बैटर्स की बात करें तो तीसरे नंबर पर केकेआर के बैटर अंगकृष रघुवंशी हैं जिन्होंने 2 मैचों में 103 रन 2 अर्धशतक की मदद से बनाए हैं जबकि चौथे नंबर पर मौजूद इशान किशन ने 2 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 94 रन बनाए हैं जबकि 2 मैचों में 90 रन बनाकर मुंबई के ओपनर रयान रिकेल्टन 5वें स्थान पर हैं।
ये खबरें भी पढ़ सकते हैं
रोहित ने धोनी को छोड़ा पीछे, IPL में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-6 बल्लेबाज
