भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बैटर व पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपनी फील्डिंग से खूब प्रभावित किया। रोहित शर्मा ने इस मैच की पहली पारी में यानी अफगानिस्तान के खिलाफ तीन शानदार कैच पकड़े और कैच की हैट्रिक पूरी करते हुए वीवीएस लक्ष्मण और शिखर धवन की बराबरी भी की। रोहित ने सभी कैच प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर पकड़े और अफगानिस्तान के टॉप-3 बैटर्स को पवेलियन भेजने का काम किया।
रोहित ने पूरी की कैच की हैट्रिक
रोहित शर्मा ने पहली पारी में अपना पहला कैच प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज का लपका और उनकी पारी का अंत 5 रन के स्कोर पर कर दिया। इसके बाद रोहित ने अपना दूसरा कैच फिर से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ही लपका जो रहमत शाह का था और वो भी 5 रन पर ही आउट हुए थे। वहीं रोहित ने अपना तीसरा कैच फिर से प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर लपका जो इब्राहिम जादरान का रहा और वो 11 रन पर आउट हुए। रोहित ने अफगानिस्ता के तीनों टॉप ऑर्डर के बैटर्स को आउट कर कैच की हैट्रिक पूरी की।
रोहित ने की लक्ष्मण और धवन की बराबरी
रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन कैच एक ही गेंदबाज की गेंद पर लिए और ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बने। इससे पहले भारत की तरफ से वनडे में किसी एक गेंदबाज को खिलाफ तीन कैच लेने वाले खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण और शिखर धवन थे। लक्ष्मण ने ये कमाल साल 2004 में इरफान पठान की गेंद पर किया था जबकि धवन ने साल 2018 में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर तीन कैच एक वनडे मैच में लेने का कमाल किया था। अब 8 साल के बाद यानी 2026 में रोहित ने ये कमाल किया।
रोहित हैं सचिन से आगे, धोनी नहीं कोहली नंबर 1; इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-11 भारतीय कप्तान
भारत के लिए बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी से आगे कोहली हैं जबकि इस लिस्ट में रोहित और सचिन इस स्थान पर हैं। गिल 11वें नंबर पर हैं। (इस खबर को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)
